जन संदेश न्यूज नेटवर्क
जींद: 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' के उपलक्ष्य में कंडेला के ऐतिहसिक चबूतरे पर महिलाओं के सम्मान में कंडेला खाप की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता कंडेला खाप महिला विंग की अध्यक्ष एवं किसान नेत्री ताई सुदेश कंडेला ने की। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यातिथि कांता चौटाला ने सबसे पहले महिलाओं से खचाखच भरे चबूतरे से गदगद होकर महिला दिवस पर आई हुई सभी महिलाओं को बधाई दी और आगे बढऩे की प्ररेणा दी और कहा कि महिलाओं का समाज में महत्वपूर्ण योगदान है इसलिए महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। मौजूदा गठबंधन सरकार में महिलाओं की घोर अनदेखी की जा रही है। जब से इस सरकार ने प्रदेश में सत्ता संभाली है महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते जा रहे है। आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, अध्यापक व मनरेगा मजदूरों में लाखों की संख्या में महिलाएं पिछले तीन-चार महीने से सड़कों पर बैठी है जिनकी यह सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। वहीं कांता चौटाला ने बोलते हुए इस सफल आयोजन के लिए समस्त खाप का आभार प्रक्रट किया।
वहीं इस अवसर पर बोलते हुए विशिष्ट अतिथि सुनैना चौटाला ने कहा कि प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन को आय से जोड़कर हजारों की संख्या में बुजुर्गों की पैंशन बंद करके उनका अपमान किया गया। उन्होंने महिलाओं के योगदान पर बोलते हुए कहा कि जहां बेटी के रूप में माता-पिता का घर संभालती है वहीं पर बहू और सास के रूप में अपनी ससुराल का घर संभालती है। इस अवसर पर किसान नेत्री सोनिया मान ने किसान आंदोलन में महिलाओं के भरपूर सहयोग के लिए सभी का आभार प्रकट किया और कहा कि किसान आंदोलन कि जीत में महिलाओं का अहम रोल रहा। उन्होंने कंडेला गांव की बेटियों की प्रतियोगितात्मक पढ़ाई को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने के लिए गांव कंडेला में लाइब्रेरी खोलने की घोषणा की।
खाप प्रवक्ता मास्टर कर्मवीर के अनुसार, इस अवसर पर सुमित्रा देवी, संतरो जागलान, भगवती दहिया, सुदेश गोयत, पूनम पातड़, राजबाला धनाना, पूनम बडऩपुर, अनू सुरा, पूर्व प्रधान टेकराम कंडेला, भीरा दालमवाला, निवासा शाहपुर, खाप के उपप्रधान दयानंद नंबरदार,रामदिया खोखरी, रणधीर कंडेला, अनिल मांडो, बनी सिंह रायचंदवाला, महताब अहलावत, हजूरा कंडेला, आदि मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें