जन संदेश न्यूज नेटवर्क
संगरूर: पंजाब में 'आप' ने प्रचण्ड जीत दर्ज की है। आप नेता भगवंत मान राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे! इस दौरान भगवंत मान ने कहा कि वो राजभवन की जगह शहीद भगत सिंह के गांव में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ-साथ उन्होंने सीएम ऑफिस में अपने पहले काम के बारे में बताते हुए कहा कि वो सबसे पहले बेरोजगारी पर काम करेंगे।
जीत के बाद अपने घर की छत से अपना विजय भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के किसी भी सरकारी कार्यालय में पंजाब के सीएम की तस्वीर की जगह शहीद भगत सिंह और डॉ बीआर अम्बेडकर की फोटो लगेगी। वह राजभवन या किसी विशेष समारोह में शपथ लेने के पहले के चलन के बजाय वो शहीद भगत सिंह के जन्म स्थान खटकड़ कलां में शपथ लेंगे।
भगवान मान ने कहा कि अब सरकार चंडीगढ़ दफ्तरों में बैठने की बजाय गांवों से चलाई जाएगी। हमारी सरकार पहले बेरोजगारी की समस्या का समाधान करेगी। उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि युवाओं को पढऩे/रोजगार करने विदेश नहीं जाना पड़े। एक महीने के भीतर, आप बदलाव देखेंगे।
इस दौरान अपनी मां बलवंत कौर के साथ भगवान मान ने विपक्षी नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा 'मेरे और केजरीवाल के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, व्यक्तिगत टिप्पणी करने वालों को जनता ने दंडित किया है। मान ने विपक्षी नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा 'बड़ा बादल हार गया, सुखबीर हार गया, कप्तान (अमरिंदर सिंह) भी हार गया है, मजीठिया और सिद्धू भी हार हैं, चन्नी भी दोनों सीटों से हार गए हैं! साभार
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें