जन संदेश न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली: भाजपा पंजाब को छोड़कर बाकी राज्यों में सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। वहीं, पंजाब में 'आम आदमी पार्टी' बंपर जीत के साथ सरकार बना रही है। पांचों राज्यों की मतगणना में चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। राजनीतिक दलों के दिग्गज अपनी सीट हार चुके हैं। यूपी में एक बार फिर ऐतिहासिक जीत के साथ आदित्य योगीनाथ वापस लौट रहे हंै। सपा को हालांकि 2017 के मुकाबले काफी ज्यादा सीटें मिली हैं लेकिन सरकार बनाने का सपना एक बार फिर धराशायी हो चुका है। उत्तराखंड की बात करें तो कांग्रेस के सीएम फेस हरीश रावत चुनाव हार गए हैं। उधर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांग्रेस प्रतिद्वंदी भुवन चंद्र कापड़ी से चुनाव हार गए हैं। हालांकि यहां भाजपा एक बार फिर सत्ता रिपीट कर रही है!पंजाब में बड़ा उलटफेर करते हुए आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है। आप के सीएम फेस भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से जीत चुके हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी की बुरी दशा हो चुकी है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों से चुनाव हार गए हैं। वहीं, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी अपनी सीट हार गए हैं। उन्हें आप कैंडिडेट जीवनजोत कौर ने हरा दिया है। अकाली परिवार भी इस चुनाव में बुरी हार का सामना कर रही है। पार्टी के दोनों दिग्गज प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल अपनी सीटें हार गए हैं। यहां कैप्टन अमरिंदर सिंह भी पटियाल सीट से चुनाव हार गए हैं।लाइव हिंदुस्तान पर आपको रुझान और परिणाम ;।ेेमउइसल म्समबजपवद त्मेनसजेद्ध से संबंधित सभी लैटेस्ट अपडेट्स मिलते रहेंगे। शुरुआती रुझान में यूपीए उत्तराखंड और गोवा में भाजपा आगे है। उत्तर प्रदेश की 403ए पंजाब की 117ए उत्तराखंड की 70ए गोवा की 40 और मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए थे। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सात चरणों में मतदान कराए गए।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें