'आप' कांग्रेस के बाद अब भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी में, मंडी में रोड शो

यहां कर्मचारी वर्ग पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग कर रहा है

Pic Source - ANI

जन संदेश न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली: पंजाब में कांग्रेस को हराने के बाद अब आम आदमी पार्टी की नजरें भाजपा शासित राज्य हिमाचल प्रदेश पर हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंडी में रोड शो करने जा रहे हैं। खास बात है कि मंडी राज्य के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का क्षेत्र है। खबर है कि केजरीवाल 6 अप्रैल को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ रोड शो करेंगे।

आप के प्रभारी रत्नेश गुप्ता के अनुसार, हमने अपना अभियान शुरू करने के लिए मंडी को दो कारणों से चुना। पहला, यह मध्य में स्थित है और दूसरा, यह फिलहाल हिमाचल प्रदेश की राजनीति का केंद्र बना हुआ है। आप प्रवक्ता गौरव शर्मा के अनुसार, यह अपने आप में ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा क्योंकि यह राज्य की राजनीतिक आकार बदल देगा जो अब तक बड़े स्तर पर दो धुरो वाली बनी हुई है। आप के हजारों कार्यकर्ता केजरीवाल और मान का स्वागत करेंगे।

शर्मा के अनुसार, लंबे समय से राज्य के लोगों को तीसरे विकल्प की तलाश थी और अब आप उन्हें विकल्प दे रही है और लंबित परेशानियों को दूर करने में मदद कर रही है। आप की लहर सुनामी की तरह पूरे राज्य में फैलेगी।

भाजपा ने मंडी जिले में 10 में से 9 सीटें अपने नाम की थी। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार प्रकाश राणा ने जोगिंदरनगर सीट जीती थी। हालांकि, भाजपा का सीएम के गढ़ में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। जबकि कांग्रेस ने तीन क्षेत्रों में जीत हासिल की थी। इनमें जुब्बल-कोटखाई, फतेहपुर और अरकी का नाम शामिल है। खास बात है कि भाजपा ने सीएम विरभद्र सिंह के लिए हमदर्दी को हार का बड़ा कारण बताया था।

राज्य में कर्मचारी वर्ग पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग कर रहा है। ऐसे में आप की नजरें कर्मचारियों के वोट पर होंगी। आप मुख्यमंत्री के उस बयान का निंदा करती है जहां उन्होंने कर्मचारियों से पेंशन के लिए चुनाव लडऩे को कहा था। सीएम का बयान दिखाता है कि भाजपा नेताओं के घमंड ने उनका दिमाग खराब कर दिया है और सीएम इस तरह के बयान दे रहे हैं क्योंकि उनका अपनी सरकार पर कोई नियंत्रण ही नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo