संगठन ही इनेलो की पहचान: चौटाला

जन संदेश न्यूज नेटवर्क

हिसार: इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला अलवर से सिरसा जाते हुए हिसार में रुके और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उनका हिसार पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें।

इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि हमारा संगठन जितना अधिक मजबूत होगा, उतना ही हम राजनीतिक रूप से मजबूत होते जाएंगे। संगठन ही इनेलो की पहचान है और इसी संगठन के बल पर पार्टी पुन: सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को जितना मान-सम्मान इनेलो में मिलता है उतना किसी अन्य राजनीतिक दल में नहीं मिलता है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo