जन संदेश न्यूज नेटवर्क
इन्द्री: गांव डेरा हिनौरी के लोग पिछले कई सालों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। डेरे में पानी की व्यवस्था न होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं का कहना है कि हमें तीन से चार किलोमीटर की दूरी से पानी सिर पर ढोकर लाना पड़ता है। पानी की किल्लत के कारण महिलाओं को शौच आदि के लिए भी बाहर जाना पड़ता है जिससे स्वच्छ भारत अभियान की सफलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। समस्या को लेकर डेरा हिनौरी की महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिला बाला देवी, सोनिया, निशा, सपना, गीता व अन्य कईं ने बताया कि उनके गांव में पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है लेकिन समस्या के प्रति प्रशासन संवेदनशीलता नहीं दिखा रहा है। समाज सेवी सुनील परोचा खेड़ा और सोनिया तंवर के नेतृत्व में महिलाएं सिर पर बाल्टियां लेकर प्रदर्शन करती हई उपायुक्त से मिलने करनाल पहुंची और उन्हें ज्ञापन सौंपा। उपायुक्त अनीश यादव ने तुरंत अधिकारियों को समस्या का समाधान के आदेश दिए।
डीएपी नहीं मिलने पर किसानों ने किया हाईवे जाम
इन्द्री किसान सेवा केंद्र इफको में डीएपी के 4500 कट्टे पहुंचने की सूचना पाकर किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर किसान सेवा केंद्र पर डीएपी लेने पहुंच गए। काफी समय के बाद किसानों ने केन्द्र के मैनेजर से फोन पर बात की तो मैनेजर ने कथित तौर पर चार दिन तक नहीं आने की बात कही। गुस्साए किसानों ने करनाल-यमुनानगर राजमार्ग पर स्थानीय अनाज मंडी के सामने जाम लगा दिया। नारेबाजी के बाद अधिकारियों ने करनाल से सेवा केन्द्र के कर्मचारियों को बुलवा खाद दिलवाया।
किसानों ने मैनेजर पर सेवा केन्द्र में आई डीएपी को किसानों की बजाय दुकानदारों को बेचने के आरोप लगाए। गन्ना बिजाई और हर फसल को इस समय डीएपी की जरूरत है। भाकियू नेता मनजीत लालर चौगावांए जिला प्रेस प्रवक्ता राहुल कलसौराए किसान अशोक खानपुरए टिंकू खानपुर आदि ने बताया कि किसानों को डीएपी पाने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। किसानों को किसान सेवा केन्द्र में डीएपी के 45 सौ कट्टे आने की पुख्ता सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही बहुत से किसान केन्द्र में पहुंच गए। लेकिन सेवा केन्द्र के प्रबंधक मौके पर नहीं थे। जिस कारण किसानों को डीएपी नहीं मिल पाई। खंड कृषि अधिकारी डॉण् अश्वनी कुमारए एडीओ डॉण् सचिन कुमारए डॉण् अरविन्द आदि ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। कृषि अधिकारियों ने किसानों से बात की। उन्होंने किसान सेवा केन्द्र के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने खुद सभी किसानों को डीएपी दिलवाया।
क्या कहते हैं अधिकारी
खंड कृषि अधिकारी डॉण् अश्वनी कुमार ने कहा कि इफको के किसान सेवा केन्द्र के दोनों जिम्मेदार अधिकारियों के छुट्टी पर होने के कारण समस्या पैदा हुई। उन्होंने मौके पर पहुंच कर इफको के एरिया मैनेजर से बात करके दूसरे कर्मचारी को ड्यूटी पर बुलाया। किसानों को मांग के अनुसार डीएपी दिया जा रहा है। डीएपी की कोई कमी नहीं है।
सेवा केंद्र प्रबंधक पर लगाये आरोप
किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले सेवा केन्द्र प्रबंधक ने सैकड़ों कट्टे प्राइवेट दुकानों पर बेच दिए। आज भी वे मोटा मुनाफ कमाने की नीयत से काम कर रहे थेए लेकिन आज किसानों ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया। संवाददाता ने प्रबंधक से बात करने की कोशिश कीए लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें