भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंख्ला में एक वृहद जिला स्तरीय किसान मेला का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र, ग्रामोत्थान विद्यापीठ, संगरिया पर किया गया। मेले की मुख्य थीम किसान की भागीदारी-प्राथमिकता हमारी थी। मेले में कृषक वैज्ञानिक संवाद, एक जिला एक उत्पाद, कृषक उत्पाद संगठन, प्राकृतिक खेती, बीटी कपास उत्पादन तकनीक व गुलाबी सूण्डी प्रबन्धन विषयों पर एक विशेष तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें केन्द्रीय कपास अनुसंधान संस्थान के क्षेत्रीय केन्द्र सिरसा के प्रधान वैज्ञानिक डाॅ. ऋषि कुमार, स्वामी केशवानन्द कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर के पूर्व निदेशक, प्रसार शिक्षा डाॅ. पी.एल. नेहरा, बठिण्डा कृषि विज्ञान केन्द्र के पूर्व उपनिदेशक डाॅ. जितेन्द्र सिंह बराड़, सचिव, कृषि उपज मण्डी समिति, हनुमानगढ़ सी.एल. वर्मा, एएफसी नाबार्ड से ज्ञानेन्द्र जी, प्राकृतिक खेती के प्रगतिशील किसान कृष्ण कुमार जाखड़, इफ्को के श्री मनीराम जाखड़, सहायक निदेशक कृषि बी.आर. बाकोलिया, सहायक निदेशक उद्यान डाॅ. सुरेश मान, ने विषयानुरुप किसानों को जानकारी उपलब्ध कराई।
मुख्य अतिथि श्रीमान जिला कलक्टर हनुमानगढ़ श्री नथमल डिडेल ने मेले को समसामयिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया और कहा कि इस तरह के आयोजन किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीकी प्रसार का सशक्त माध्यम है। कृषि विज्ञान केन्द्र पर लाइव डिमोनस्ट्रेशन यूनिकट की प्रशंसा करते हुये कहा कि इन इकाईयों से किसानों को प्रशिक्षण में प्रायोगिक ज्ञान प्राप्त होता है। अतः किसान इनका अवलोकन कर लाभान्वित होंवें।
केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. अनूप कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत व अभिनन्दन किया तथा कृषक समुदाय के लिये संचालित किये जा रहे कार्यों को प्रस्तुत किया। मेले के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा क्षेत्र में कृषि व अन्य विधाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिये 11 प्रगतिशील कृषक महिलाओं को जिला कलेक्टर महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पूनम जाखड (हरीपुरा), सुमन (बोलावाली), किरणपाल कौर (रतनपुरा), अमनदीप कौर (जण्डवाला), सुनीता यादव (ढाबां), नीतू रानी (जोडकिया), सुनीता (बहलोल नगर), सर्वजीत कौर, ममता (सहजीपुरा), मन्जू बाला (भाखरांवाली), सिमरजीत कौर।
इसके अलावा कृषि तकनीकी के प्रसार व कृषि कार्यक्रमों के कवरेज में उत्कृष्ट कार्यों के लिये हेतराम इन्दलिया (डी.डी. न्यूज), सतीश गर्ग (दैनिक भास्कर), चिमन गर्ग (पंजाब केसरी), कपिल करवां (राजस्थान पत्रिका), धीरज गोयल (सीमा सन्देश), जूगल स्वामी को प्रशस्ती पत्र प्रदान किये गये। मेले में उद्घाटन सत्र व तकनीकी सत्र का मंच संचालन डाॅ. सन्तोष झाझड़िया, डाॅ. चन्द्रशेखर शर्मा, डाॅ. उमेश कुमार ने किया। मेला आयोजन में डाॅ. मुकेश कुमार, डाॅ. कुलदीप सिंह, डाॅ. प्रदीप कुमार, रविन्द्र कुमार कुलड़िया, आनन्द प्रकाश सिंह, डाॅ. नरेश यादव, संदीप बंसल, महेन्द्र सिंघल, सुभाष चन्द्र, सुरेन्द्र कुमार, ईसरराम व विजय सिंह ने स्टाॅल व्यवस्था, प्रश्नोतरी कार्यक्रम, किसान पंजीकरण, पार्किंग व भोजन व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी की। प्रश्नोतरी कार्यक्रम में यूपीएल इण्डिया लिमिटेड, न्यूजीविडू सीड्स प्रा0 लिमिटेड, सोनम सीड्स, एग्रो बायोटैक, इफ्को ने पुरस्कार उपलब्ध कराये।
इफ्को की तरफ से अनुसूचित जाति किसान ओमप्रकाश गांव बोलावाली को बैटरी चालित स्प्र पम्प पुरस्कार स्वरुप जिला कलक्टर द्वारा भेंट करवाया। इस किसान ने कृषि विज्ञान केन्द्र से अनुसूचित जाति उपयोजनान्तर्गत मशरुम उत्पादन प्रशिक्षण प्राप्त कर 5 क्विंटल तूड़ी से मशरुम प्रदर्शन लगाया और रु. 25000 आय प्राप्त की। मेले में क्षेत्र के 1207 किसानों ने सहभागिता की मेले में कृषि आदान विक्रेताओं की 58 स्टाॅल लगाई गई।



कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें