नेशनल हेराल्ड: सुब्रमण्यम स्वामी बोले-
जन संदेश न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड केस के जन्मदाता सुब्रमण्यम स्वामी की तरफ से राहुल गांधी पर बड़ा निशाना साधा गया है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी को कड़ी सजा मिलेगी।
बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि राहुल गांधी पासपोर्ट लेकर विदेश चले जाएं। स्वामी की तरफ से कहा गया कि अब कोई विकल्प नहीं बचा है। स्वामी ने कहा कि मैंने जिस तरह से केस को चलाया उसमें ये तो स्वाभाविक होने वाला था। पहले मैंने इस बात को सिद्ध कर दिया जिस पर उनको बेल लेना पड़ा। स्वामी ने कहा कि इन्होंने चारसौबीसी की है। जबरदस्ती संपत्ति को छीना है। इन्होंने इनकम टैक्स के कानून का उल्लंघन किया है। स्वामी ने कहा कि ये सारी बातें बताकर कि तुम अपराधी हो। तुम्हें जवाब देने का अधिकार मिलेगा। स्वामी ने कहा कि नेशनल हेराल्ड की जो बिलिंग है कंपनी एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड। उसको खरीदने के लिए इनको 90 करोड. रुपये की आवश्यकता थी।
कांग्रेस ने एक झूठा बनाया कि हमें 90 करोड़ का कर्ज देना है जो हमने उनको दिया है। इनकम टैक्स की तरफ से कहा गया कि 90 करोड़ का कोई हिसाब ही नहीं है। उस पैसे से राहुल सोनिया की कंपनी यंग इंडिया ने नेशनल हेराल्ड अखबार निकालने वाली कंपनी एसोसिएट जनरल को खरीद लिया और उस कंपनी की करीब 5 हजार करोड़ की संपत्ति गांधी परिवार के पास आज भी मौजूद है। स्वामी ने कहा कि कोई अन्य उपाय नहीं है, उन्हें दंडित किया जाएगा क्योंकि मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप के तहत ईडी की सजा बहुत सख्त है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी को 7 के लिए जेल हो सकती है वर्ष क्योंकि वे यंग इंडियन के बहुसंख्यक शेयरधारक हैं।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें