प्याज के बिना भोजन का स्वाद अधूरा-अधूरा सा ही लगता है। फिर चाहे बात सब्जी बनाने की हो या फिर सलाद की। हर जगह प्याज का प्रयोग किया जाता है। वैसे तो प्याज आपके भोजन के स्वाद को बढ़ाता है लेकिन वहीं दूसरी ओर यह सेहत के लिए भी उतना ही लाभकारी होता है। तो चलिए आज हम आपको प्याज खाने के कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में बताते हैं-
कैंसर से बचाव: जो लोग नियमित रूप से प्याज का सेवन करते हैं, उन्हें कैंसर होने का खतरा काफी कम होता है। दरअसल, प्याज में सल्फाइड काफी मात्रा में पाया जाता है जो ट्यूमर के विकास को रोकने में मदद करता है। इसके सेवन से पेट के कैंसर से लेकर ओवेरियन, ओरल, कोलोरेक्टल और लारेंजियल कैंसर से बचाव होता है।
बेहतर है बालों के लिए: प्याज को बालों के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद सल्फर बालों के विकास में सहायक होता है। अगर आप झड़ते बालों से परेशान हैं तो प्याज के रस को अपनी स्कैल्प पर करीबन दिन में दो बार लगाएं। यह बालों का झडऩा तो रोकता है ही, साथ ही बालों की ग्रोथ में भी मददगार होता है।
हड्डियां बनाए मजबूत: जर्नल ऑफ एग्रीकल्चर एंड फूड कैमिस्ट्री द्वारा किए गए शोध में यह बात सामने आई कि प्याज ऊतकों के निर्माण और हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है। ऐसा उनमें मौजूद चोंड्रोसाइट्स के कारण होता है। खासतौर से, जिन लोगों को ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या है, उन्हें विशेष रूप से प्याज को अपने आहार में शामिल करना चाहिए।
दिल को बनाए स्वस्थ: प्याज आपके शरीर में रक्त के थक्के को जमने से रोकता है। यह एक ब्लड थिनर के रूप में काम करता है। यह दिल के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, प्याज लाल रक्त कोशिकाओं को एक जगह इक_ा होने से रोकता है, इसके कारण रक्त की धमनियां ब्लॉक हो जाती हैं और आपको हृदय विकार होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। लेकिन प्याज खाने से आपको ऐसी किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।
ब्लड शुगर को करे कम: अगर आप चाहते हैं कि आपको टाइप 2 डायबिटीज का रोग न हो तो आप प्याज का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, प्याज में एलिल प्रोपिल डाइसल्फाइड पाया जाता है, जो आपके शरीर में ग्लूकोज के लेवल को कंट्रोल करता है।
प्रतिरक्षा तंत्र को बनाए मजबूत: अगर आप एक निरोगी जीवन जीना चाहते हैं तो आप प्याज को अपने आहार में जगह दीजिए। दरसअल, इसमें फाइटोकेमिकल्स उच्च मात्रा में पाए जाते हैं जो आपके शरीर में विटामिन सी की मात्रा को बढ़ाते हैं। विटामिन सी आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाता है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें