ऐसे बनाएंगे अरबी की सूखी मसालेदार सब्जी तो सब करेंगे तारीफ

 गर्मियों के दिनों में अमूमन हर घर में अरबी की सब्जी जरूर बनती है। चाहे सूखी हो या ग्रेवी वाली, अरबी की सब्जी दोनों ही तरीके से बहुत स्वादिष्ट लगती है। अरबी की सूखी और मसालेदार सब्जी भी बनाई जाती है जिसे आप बहुत ही कम समय में बना सकते हैं और इसे बनाना बेहद आसान है। 

आइए जानते हैं, कैसे-

अरबी:                     500 ग्राम

करीपत्ते:                 1 चम्मच 

अजवाइन:                1 चम्मच 

ज़ीरा:                        1 चम्मच 

सरसों के दाने:            1/2 चम्मच 

हींग:                         आधा चम्मच 

हरी मिर्च:                 3 से 4 बारीक काट ले

हल्दी पाउडर:             आधा चम्मच 

लाल मिर्च पाउडर:     1 चम्मच 

धनिया पाउडर:         1.5 चम्मच 

गर्म मसाला पाउडर:  1 चम्मच 

अमचूर पाउडर:         स्वाद अनुसार 

हरा धनिया:             1 से 2 चम्मच

तेल:                         2 बड़े चम्मच 

नमक:                     स्वादानुसार

विधि 

सबसे पहले अरबी को छीलकर साफ कर लें। फिर सारी अरबी को गोल स्लाइस या अपनी पसंद के आकार में काट लें। अब एक पैन में तेल गर्म करें। इसके बाद इसमें सरसों के दाने, अजवाइन और जीरा डालें। फिर इसमें करी पत्ता डालें।

इसके बाद स्लाइस की हुई अरबी को पैन में डालकर अच्छी तरह मिला लें। जब अरबी अच्छे से मिक्स हो जाए तो इसमें नमक डालकर एक मिनट तक अरबी को और फ्राई कर लें। इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हींग, धनिया पाउडर और अमचूर पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इसे एक दो मिनट तक मिक्स करें।

अब इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च और हरा धनिया डालें। अब पैन को ढंक कर अरबी को 90 फीसदी तक सॉफ्ट जीने तक पकाएं। अरबी को बीच बीच में चलाते रहें। इसके बाद इसमें हरा धनिया डालकर अरबी को पूरी तरह तक पकने तक मीडियम से हाई फ्लेम पर बिना ढांके चलाते रहें।

अरबी को तीन से चार मिनट तक पकाने के बाद आखिरी में गर्म मसाला डालें। एक मिनट तक और पकाने के बाद गैस को बंद कर दें। आप सूखी कुरकुरी मसालेदार अरबी को रोटी, परांठे या पूरी के साथ खाएं।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo