दोनों दलों ने किए विधायकों की बगावत के दावे
जन संदेश न्यूज नेटवर्क
ताजा मामला झामुमो की प्रेस कांफे्रंस से जुड़ा है। झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य सुप्रियो भट्टाचार्य के अनुसार, भाजपा के प्रदेश नेतृत्व और विधायक दल के नेता से नाराज 16 विधायकों ने झामुमो से संपर्क किया है। ये विधायक अलग समूह बनाकर हेमंत सरकार को समर्थन देना चाहते हैं।
इसके बाद भाजपा की ओर से विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने सवाल रखते हुए पलटवार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है कि डूबते जहाज की सवारी भला कौन करना चाहेगा। वहीं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा कर दिया कि झामुमो के 21 विधायक ने बगावत कर दी है।
भाजपा के 16 विधायक समर्थन के इच्छुक झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा के प्रदेश नेतृत्व और स्वयंभू विधायक दल के नेता से नाराज होकर उनके 16 विधायकों ने झामुमो से संपर्क किया है। ये विधायक अलग समूह बनाकर हेमंत सरकार को समर्थन देना चाहते हैं। इस पर गंभीरता से विचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि आधिकारिक रूप से समर्थन का प्रस्ताव आने पर निर्णय लिया जाएगा। झामुमो मामले में गंभीर है क्योंकि इस तरह के कार्यों में भाजपा को महारत हासिल है। ताजा मामला महाराष्ट्र में देखने को मिला है।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें