रेसलिंग में बच्चों ने दिखाया दमखम जीते सोना और कांस्क पदक

जन संदेश न्यूज नेटवर्क

रोहतक: 19 से 21 अगस्त तक उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई तीन दिवसीय सब जूनियर नेशनल ग्रेपलिंग रेसलिंग खेल प्रतियोगिता में रोहतक के कन्हेली गांव के खिलाडिय़ों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने एक गोल्ड और तीन ब्रांज मेडल जीतकर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया।

जीत के बाद विजेता खिलाडिय़ों को गाजे-बाजे के साथ गांव में लाकर उनका स्वागत किया गया। खिलाडिय़ों के कोच सुमित कुमार के अनुसार, ग्रेपलिंग रेसलिंग सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में देशभर के 2 हजार से ज्यादा खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया था। जिसमें हरियाणा के खिलाडिय़ों ने दबदबा बनाते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर कोच ने प्रदेश सरकार से खिलाडिय़ों को स्टेडियम व अन्य सुविधाएं दी जाने की मांग की।

इस अवसर पर गांव कन्हैली के वार्ड पार्षद राहुल देशवाल, मनजीत पहलवान, सोनू देशवाल, दिलावर ठेकेदार,

कैप्टन दिलबाग सिंह, जितेंद्र पांचाल,

चंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, करतार सिंह,

प्रताप सिंह, रोहतास, जय सिंह, बलवान सिंह, एडवोकेट अशोक लाकड़ा,

सत्यवान सिंह व अनुपाल सहित सैकड़ों ग्रामीणों मौजूद थे।

रेवाड़ी बना फुटबाल चैंपियन

रेवाड़ी: जिला फुटबाल संघ की ओर से शहर के महाराजा अग्रसेन चौक स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिताएं हुई जिसमें अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती पहलवान योगेश्वर दत्त और बबीता फौगाट ने खिलाडिय़ों को सम्मानित किया।

फाइनल मुकाबले में रेवाड़ी के राव तुलाराम स्टेडियम की टीम ने गुरुग्राम की टीम को 3-0 से पराजित करके ट्राफी पर कब्जा जमाया। विजेता रही रेवाड़ी

की टीम को ट्राफी के साथ ही 31 हजार रुपये और उपविजेता टीम गुरुग्राम को ट्राफी और 21 हजार रुपये व तीसरे स्थान पर रही भिवानी की टीम को ट्राफी और 11 हजार रुपये मिले

बजरंग-दहिया लेंगे विदेश में प्रशिक्षण

सोनीपत: ओलंपियन मेडलिस्ट पहलवान रवि दहिया के बाद अब बजरंग पूनिया और दीपक पूनिया भी विदेश में प्रशिक्षण लेंगे। दोनों पहलवान अमेरिका के मिशिगन के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ कोच सुजीत मान और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. आनंद कुमार भी रवाना हुए। सर्बिया के बेलग्रेड में अगले महीने होने वाली विश्व कुश्ती चैंपियनशिप की तैयारी के लिए सोनीपत के गांव नाहरी के पहलवान रवि दहिया रूस के व्लादिकावकाज में प्रशिक्षण ले रहे हैं। एक महीने के प्रशिक्षण कैंप में उनके साथ कोच अरुण कुमार, पार्टनर साहिल और फिजियो भी गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo