जमीन पर भी सोएं, खुद को सेहतमंद बनाएं

अपनी थकान मिटाने के लिए हम अक्सर बाहर से आकर बिस्तर पर लेट जाते हैं और हमें आराम मिलने लग जाता है। बॉडी रिलैक्स होने लग जाती है। लेकिन क्या यह आराम का तरीका सेहतमंद है? इससे बेहतर है कि आप जमीन पर सोएं और खुद को सेहतमंद बनाएं।

बेड पर बिछे मोटे व आरामदायक गद्दे पर सोना किसे अच्छा नहीं लगता है. अधिकांश लोग मोटे गद्दे पर ही सोना पसंद भी करते हैं। वहीं कुछ लोग सोने को लेकर इस दुविधा में रहते हैं कि बेड पर सोना ज्यादा सही रहता है या नीचे जमीन पर। अगर आप भी इसी तरह की किसी कश्मकश में फंसे हुए हैं तो चलिए हम आपको बता ही देते हैं कि जमीन पर सोना बेड पर सोने से कहीं ज्यादा फायदेमंद है।

शास्त्रों में जमीन पर सोने को स्वास्थ्य की दृष्टि से आदर्श माना गया है। हिंदू धार्मिक विधानों में जमीन पर चटाई या पतली चादर बिछाकर सोना आवश्यक माना गया है। लेकिन आरामदायक बिस्तर को छोडक़र एक दिन भी अगर आपको इसमें समझौता करना पड़े तो मुश्किल हो जाती है, ऐसे में क्यों जमीन पर सोना स्वास्थ्य के लिए अच्छा बताया जा सकता है?

मेडिकल वल्र्ड भी मानता है कि कड़े बिस्तर पर सोना शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर आपको इस तरह सोने में परेशानी होती है तो यह हो सकता है आपकी स्लीपिंग पोजीशन में कोई कमी हो। आगे हम आपको जमीन पर सोने के कुछ फायदे बता रहे हैं, आप चाहें तो सही प्रकार से यह आदत अपनाकर आप अपनी कई स्वास्थ्य समस्याएं सुलझा सकते हैं।  

तनाव को करें दूर

कई शोधों में जमीन पर सोने के फायदे के बारे में बताया गया है कि इससे तनाव दूर होता है। ऐसा करने से मानसिक रोग भी कम होता है। आप आज से ही जमीन पर सोना शुरू कर दें।

बॉडी स्ट्रक्चर में होता है सुधार

आपको जानकर हैरानी होगी कि खराब स्वास्थ्य के ज्यादातर मामले जो आते हैं वो बॉडी स्ट्रक्चर में आई परेशानियों के कारण होते हैं और स्ट्रक्चर में आईं ये परेशानियां खराब स्लीपिंग पोजीशन्स के कारण होती हैं। जमीन पर सोने से पूरी बॉडी एक सीध में होती है और इस तरह आपको इन समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

लोअर बॉडी पाट्र्स होते हैं हेल्दी

जमीन पर सोने से कंधे के साथ शरीर के निचले हिस्सों का संतुलन ठीक रहता है। इससे खून का बहाव सही प्रकार से होता है और दूसरे दिन आप ज्यादा फ्रेश महसूस करते हैं। इसके अलावा इससे आपको कमर दर्द, कंधे में दर्द, नसों में खिंचाव के कारण मांसपेशियों में दर्द जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता।

बैचेनी का इलाज

यदि आप बिस्तर में रात भर करवटें बदलते रहते हैं तो आपको बैचेनी की समस्या है। बैचेनी की समस्या होने पर रात करवटें बदलती हुई गुजर जाती है या पूरी रात हल्की-हल्की नींद आती है। इसका एक ही इलाज है- जमीन पर सोएं।

कंधे सीधे हो जाएंगे

कंधों से सभी तरह की समस्या का एक ही समाधान है- जमीन पर सोना। यदि आप झुककर चलते हैं या आपकी गर्दन में दर्द होता है तो जमीन पर सोएं। जमीन पर सोने से आपके कंधे सही संतुलन बनाते हुए सही दिशा में रहते हैं। नीचे सोने से आप अपने हिप्स और कंधों के आकार को ठीक कर सकते हैं। जमीन पर सोने के फायदे से आपको इनसे जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा।

कमर दर्द से छुटकारा

आजकल की दिनचर्या में कमरदर्द की शिकायत आम हो गई है। इसके लिए सबसे अधिक जिम्मेदार कारणों में गलत पोश्चर से बैठना, आरामदायक गद्दे पर सोना और व्यायाम न करना। हेल्थ विशेषज्ञों की मानें तो जमीर पर सोने से रीढ़ की हड्डी सीधी होती है, जिससे कमर दर्द में राहत मिलती है और आप स्वस्थ रहते हैं।

हड्डियों की सरंचना में सुधार

अगर आपकी हड्डियों में कोई इंजरी हुई है तो ऐसे में आप उसे ठीक करने के लिए आप जमीन पर सोने के फायदे को अपना सकती हैं। जमीन पर सोने से हड्डियां अपनी जगह पर आ जाती हैं।


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo