भव्य बिश्नोई ने अपने नामांकन में खुद के खिलाफ दर्ज मुकदमों की जानकारी छिपाई: आरएस चौधरी

इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव आरएस चौधरी ने भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई के खिलाफ मुख्य चुनाव आयुक्त को दी शिकायत 



मुख्य चुनाव आयुक्त से भव्य बिश्नोई के नामांकन को रद्द करने की मांग की



चंडीगढ़, 15 अक्तूबर: इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव आरएस चौधरी ने शनिवार 15 अक्तूबर, 2022 को मुख्य चुनाव आयुक्त भारत को एक पत्र लिखकर आदमपुर-47 उप-चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार भव्य बिश्नोई के खिलाफ शिकायत की है। शिकायत में उन्होंने कहा कि भव्य बिश्नोई के ऊपर दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट दिल्ली में फौजदारी के चार आपराधिक मुकदमे 13 दिसम्बर, 2022 की तारीख में लंबित हैं, जिसमें प्रत्येक मामले में उन्हें सात वर्ष तकनीकी सजा हो सकती है। जबकि भाजपा के उम्मीदवार ने अपने नामांकन में खुद के खिलाफ मात्र एक मुकदमा होना दर्शाया है। इन सभी मुकदमों की विस्तृत जानकारी ecourts.gov.in पर कोई भी देख सकता है जो कि निम्रलिखित है- v. DLCT020145862021 2. DLCT020145872021 3. DLCT020145882021 4. DLCT020145892021
उन्होंने कहा कि ऐसा करके भाजपा के उम्मीदवार भव्य बिश्नोई ने खुद के ऊपर दर्ज मुकदमों की सही जानकारी छिपाई है इसलिए इनका नामांकन रद्द किया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo