पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने इनेलो उम्मीदवार कुुरड़ा राम नंबरदार के पक्ष में किया प्रचार
अपील - आज परिस्थितियां फिर से इनेलो पार्टी के अनुरूप होती जा रही हैं इसलिए इस उप-चुनाव में किसान के बेटे को जिता कर अपनी सरकार लाने का रस्ता साफ करें
इनेलो स्वर्गीय ताऊ देवी लाल की नीतियों पर चलने वाली किसान, मजदूर और कमेरों की पार्टी है: कुरड़ा राम नंबरदार
कहा - कांग्रेस और भाजपा दोनों ही धोखेबाज पार्टियां हैं और दोनों ही पार्टियों को किसान, कमेरे और गरीबों से कोई लेना देना नहीं
भूपेंद्र हुड्डा कांग्रेस को खत्म करने पर लगे हैं और कांग्रेस अब दोनों बाप-बेटा की ही पार्टी बन कर रह गई है
जय प्रकाश ने पहले भी आदमपुर से चुनाव लड़ा था तब हलके के लोगों के करोड़ों रूपए की देनदारी छोड़ कर भाग गया था और 13 साल तक आदमपुर की तरफ मुंह तक नहीं किया
आदमपुर, 18 अक्तूबर: आदमपुर उप-चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने मंगलवार को पार्टी उॅमीदवार कुरड़ा राम नंबरदार ने लिए प्रचार किया। उन्होंने गांव बगला, घुड़साल, मोडा खेड़ा, दड़ौली, चूली कलां, चूली खुर्द, चूली बागडिय़ान, सदलपुर, भोडिया बिश्रोईयान और भाणा समेत दस गावों में प्रचार किया। इस दौरान सभी गावों में लोगों की भारी संख्या में भीड़ जुटी और जोरदार स्वागत किया। इनेलो सुप्रीमो ने गांव के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने शुरू किए और उन्हें साजिश के तहत जेल भिजवा दिया। लेकिन षड्यंत्रकारियों की कुंठित सोच के विपरित आप सभी ने मेरी गैर-हाजरी में पार्टी संगठन को और मजबूत बनाया।
इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही चुनावों में वोट लेने के लिए झूठे वायदे करती है और सत्ता में आने के बाद किसान, मजदूर, छोटे व्यापारियों और कर्मचारियों समेत आम लोगों के हितों की अनदेखी करती है। कुलदीप बिश्नोई ने विधायक बनने के बाद कभी आदमपुर के लोगों की सुध नहीं ली। वहीं कांग्रेस का उम्मीदवार सिर्फ झूठ बोलता है वो किसी भी विश्वास के लायक नहीं है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने धर्म और मजहब में बांटकर और जात-पात का जहर फैला कर सत्ता पर कब्जा जमा लिया है और प्रदेश की जनता को जम कर लूटने में लगी है। आज प्रदेश की सत्ता लुटेरों के हाथ में चली गई है और लोग इन लुटेरों के कुशासन से छुटकारा चाहते हैं। वहीं आज परिस्थितियां फिर से इनेलो पार्टी के अनुरूप होती जा रही हैं इसलिए इस उप-चुनाव में किसान के बेटे को जिता कर अपनी सरकार लाने का रास्ता साफ करें।
इनेलो उम्मीदवार ने कहा कि इनेलो स्वर्गीय ताऊ देवी लाल की नीतियों पर चलने वाली किसान, मजदूर और कमेरों की पार्टी है और कांग्रेस और भाजपा दोनों ही धोखेबाज पार्टियां हैं और दोनों ही पार्टियों को किसान, कमेरे और गरीबों से कोई लेना-देना नहीं है। भूपेंद्र हुड्डा कांग्रेस को खत्म करने पर लगे हैं और कांग्रेस अब दोनों बाप-बेटो की ही पार्टी बन कर रह गई है। भूपेंद्र हुड्डा सीबीआई और ईडी के डर से पर्दे के पीछे से भाजपा के साथ खड़े हैं। भाजपा के उम्मीदवार भव्य बिश्रोई तो विदेश में रहते हैं, इनका आदमपुर हलके से कभी कोई वास्ता ही नहीं रहा और कांग्रेस के उम्मीदवार जय प्रकाश का आदमपुर हलके से कोई लेना-देना ही नहीं है। जय प्रकाश ने पहले भी 2009 में आदमपुर से चुनाव लड़ा था तब हलके के लोगों के करोड़ों रूपए की देनदारी छोड़ कर भाग गए थे और 13 साल तक आदमपुर की तरफ मुंह तक नहीं किया। कुल मिला कर भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों को आदमपुर की जनता से कोई लेना-देना नहीं है। नंबरदार ने सभी गांवों के किसानों और कमेरों से चश्मे के निशान पर वोट देने की अपील करते हुए कहा कि वो हमेशा सभी के सुख दुख के साथी रहे हैं और किसानों के हक के लिए चाहे किसान आंदोलन हो चाहे सिंचाई और पीने के पानी की मांग के लिए आंदोलन हो और चाहे खराब फसल के मुआवजे की मांग हो, वो हमेशा आदमपुर के लोगों के साथ सबसे पहले खड़े मिले हैं इसलिए सभी लोग अबकी बार भाजपा और कांग्रेस दोनों की जमानत जब्त करवा कर उन्हें भारी बहुमत से जिताएं और किसानों और कमेरों का राज लाएं।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें