जन संदेश न्यूज नेटवर्क
चंडीगढ़/रुडक़ी: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत 30 दिसंबर को एक बड़े हादसे का शिकार हो गए थे। रुडक़ी के पास ही उनकी कार का जबरदस्त एक्सीडेंट हुआ था जिसके बाद उन्हें हरियाणा रोडवेज की बस के बस ड्राइवर और कंडक्टर ने उसकी मदद की और बचाया।
रोडवेज बस के ड्राइवर सुशील कुमार और कंडक्टर परमजीत सिंह ने एंबुलेंस बुलाकर ऋषभ पंत को अस्पताल भिजवाया था। दोनों कर्मचारियों द्वारा किए गए इस जबरदस्त काम के बाद उन्हें सम्मानित किया गया है। सुशील और परमजीत को पानीपत डिपो की ओर से सम्मानित किया गया है। वहीं उत्तराखंड सरकार ने भी फैसला किया है कि दोनों कर्मचारियों को खास सम्मान दिया जाएगा। दोनों कर्मचारियों ने मानवता के लिए काम किया है। आज के समय में दोनों ने सेल्फलेस होकर मदद की जो काफी सराहनीय है। दोनों का सम्मान किया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि जब सुनील और परमजीत ने गाड़ी देखकर मदद करने का फैसला किया तब तक उन्हें नहीं पता था की गाड़ी में ऋषभ पंत है। दोनों ने एक घायल व्यक्ति की मदद की जो बेहद प्रशंसनीय कार्य है। किसी भी घायल व्यक्ति की मदद करना समाज के लिए अच्छा संदेश देने का काम है वरना आज के समय में लोग वीडियो बनाने में लग जाते है। मगर दोनों ने बहादुरी दिखाकर घायल को अस्तपाल पहुंचाने में मदद की जो सराहनीय कदम है।
जैसे ही बस कंडक्टर परमजीत और ड्राइवर सुनील ने घायल ऋषभ पंत को गाड़ी से बाहर निकाला उसके 5-7 सेकेंड में ही उनकी गाड़ी में आग लग गई थी। हादसे में ऋषभ पंत काफी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी पीठ पर काफी चोटें आई थी। अगर इस समय में उन्हें गाड़ी से बाहर नहीं निकाला जाता तो कोई भी अप्रिय घटना घट सकती थी।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें