राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का हरियाणा में वीरवार से दूसरा चरण।

पानीपत से एंट्री, करनाल-कुरुक्षेत्र, अंबाला से 10 को पंजाब में एंट्री

चंडीगढ़- भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी छह जनवरी को हरियाणा के पानीपत में सनौली से लेकर संजय चौक तक 13 किलोमीटर पैदल चलेंगे। इस दौरान उन्हें हाईवे पर 12 जगह टूटी सड़कों और गड्ढ़ों का सामना करना पड़ेगा। उनके स्वागत के लिए छह जगह वेलकम गेट बनाए जा रहे हैं। पांच जनवरी शाम करीब छह बजे राहुल गांधी उत्तर प्रदेश से यमुना के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करेंगे। गांव सनौली खुर्द में उनका रात्रि प्रवास होगा।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दूसरे फेस-2 में पानीपत के सनौली से 5 जनवरी को एंट्री करेगी। रात को सनौली में ही ठहराव होगा। 6 जनवरी को सुबह 6 बजे सनौली-पानीपत रोड से पदयात्रा शुरू होगी। सुबह 10 बजे GT रोड पानीपत में एक बड़े काफिले के साथ चलेगी। नई अनाज मंडी पानीपत में दोपहर का भोजन और HSVP (हुडा) ग्राउंड पानीपत में जनसभा के बाद पदयात्रा का रात्रि ठहराव बाबरपुर अनाज मंडी में होगा।

आठ जनवरी को यात्रा साढ़े तीन बजे जिला कुरुक्षेत्र में प्रवेश करेगी। झिरबड़ी से शुरु होकर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के पुराने बस अड्डे पर शाम साढ़े छह बजे पहुंचेगी। इसके पश्चात कुरुक्षेत्र जीटी रोड स्थित प्रतापगढ़ में पदयात्रा का रात्रि विश्राम होगा। नौ जनवरी को सुबह 6 बजे पदयात्रा जीटी रोड स्थित गांव खानपुर कोलियां से शुरू होगी। यहां से पदयात्रा को तय शेड्यूल के अनुसार सुबह 10 बजे शाहाबाद के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पहुंचना है। इसके उपरांत पदयात्रा साढ़े तीन बजे पट्टी बोरीपुर क्रॉस से शुरु होगी और शाम साढ़े 6 बजे अंबाला जिला के मोहड़ा मौलाना आकर रुकेगी। यहां यात्रा का रुख अंबाला छावनी की अनाज मंडी की ओर होगा और यहां पर रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है। 10 जनवरी को पदयात्रा सुबह छह बजे शाहपुर अंबाला छावनी से शुरू होगी और 10 बजे फिलाडेल्फिया अस्पताल अंबाला से चलकर अंबाला के पास हरियाणा-पंजाब सीमा पर शाम को पहुंचेगी।

 



कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo