यह तो हम सभी जानते हैं कि विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बेहद आवश्यक होता हैए लेकिन अगर बात गर्भवती महिलाओं की हो तो उनके लिए विटामिन डी की महत्ता और भी अधिक बढ़ जाती है। यह उनके व उनके गर्भ में पल रहे शिशु के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाता है। चूंकि विटामिन डी का मुख्य व प्राकृतिक स्त्रोत सूरज की किरणे हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं को कुछ देर धूप में बैठने की सलाह अवश्य दी जाती है। तो चलिए जानते हैं गर्भवती महिलाओं को धूप से होने वाले फायदों के बारे में-
विकास होता है प्रभावित: गर्भधारण के समय अगर महिला के शरीर में विटामिन डी की कमी होती है तो इसका सीधा असर बच्चे के विकास पर पड़ता है। विटामिन डी की कमी के कारण उसके शरीर में कैल्शियम का स्तर भी कम होता है। जिसके कारण उसके दांत व हड्डियां कमजोर बनती हैं। इसके अतिरिक्त कुछ बच्चों को रिकेटस अर्थात सूखा रोग भी हो सकता है। इतना ही नहींए ऐसे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम होती है।
आंखों का विकास: गर्भ में बच्चे की आंखों के सही विकास के लिए भी विटामिन डी की आवश्यकता होती है। कुछ शोध बताते हैं कि सूरज की किरणों की मदद से महिला के शरीर में फोटोन पर्याप्त मात्रा में जाते हैं तथा माता के शरीर से यह भू्रण में मेलानोप्सिन नामक एक प्रोटीन का निर्माण करते हैं और यही प्रोटीन भ्रूण में स्वस्थ रक्त वाहिका और आंखों में रेटिनल न्यूरॉन विकास में मदद करते हैं। शायद आपको जानकर हैरानी हो कि मेलानोप्सिन नामक प्रोटीन की कमी बच्चों के व्यवहार को भी प्रभावित करती है। ऐसे बच्चों को एडीएचडी होने की संभावना भी रहती है।
जल्दी होती है डिलीवरी: जिन शिशुओं को गर्भ में पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी प्राप्त नहीं होता, उन्हें समय से पहले ही जन्म लेने की आशंका रहती है। इतना ही नहीं, ऐसे बच्चों का वजन भी सामान्य से कम होता है। ऐसे बच्चों की ग्रोथ जन्म के बाद भी धीमी रहती है।
इस बात का रखें ध्यान: अगर आप सनबाथ ले रही हैं तो आपको इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए कि आप सुबह की हल्की धूप में ही बैठें। सनबाथ के लिए सुबह सात से दस बजे तक का समय सबसे सही रहता है। अगर आप दोपहर में धूप में बैठेंगी तो उस समय सूरज की किरणें तेज होंगी और इससे आपको फायदे के स्थान पर नुकसान ही होगा। सनबाथ के लिए आधा से एक घंटा पर्याप्त है। आप प्रतिदिन आधा घंटा सनबाथ लेकर भी अपनी शरीर की विटामिन डी की आवश्यकता की पूर्ति कर सकती हैं।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें