कांग्रेस राज में ‘एअर इंडिया’ की पहचान घोटालों के लिए होती थी

जन संदेश न्यूज नेटवर्क

कर्नाटक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवमोग्गा हवाईअड्डे का उद्घाटन करते हुए  कहा कि शिवमोग्गा को अपना एयरपोर्ट मिला है जिसकी लंबे समय से मांग थी वो अब पूरी हुई है। शिवमोग्गा एयरपोर्ट बहुत ही भव्य बना है और ये बहुत सुंदर है। ये सिर्फ एयरपोर्ट नहीं है बल्कि ये इस क्षेत्र के लोगों के सपनों की नई उड़ान का अभियान है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के लोकप्रिय नेता बीएस येदियुरप्पा ने अपना जीवन गरीबों और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में कर्नाटका का विकास अभिवृद्धि के रथ पर चल चुका है। ये अभिवृद्दि रथ प्रगति पथ पर दौड़ रहा है। ये प्रगति रथ रेलवे, रोडवेज, डिजिटल कनेक्टिविटी का है। पहले जब कर्नाटक के विकास की चर्चा होती थी तो ये बड़े शहरों के आसपास तक ही सीमित रहती थी लेकिन डबल इंजन सरकार इस विकास को कर्नाटक के गांवों तक टियर-2 और टियर-3 शहरों तक पहुंचाने का लगातार प्रयास कर रही है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस के राज में एअर इंडिया की पहचान घोटालों के लिए होती थी, घाटे वाले बिजनेस मॉडल के रूप में होती थी लेकिन अब एअर इंडिया भारत के नए सामथ्र्य के रूप में विश्व में नई ऊंचाई, नई उड़ान भर रहा है। आज भारत के एविएशन सेक्टर का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है।

कभी लचर कानून व्यवस्था के लिए जाना जाने वाला उत्तर प्रदेश अब तेजी से तरक्की कर रहा

लखनऊ: प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के कानून-व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश माफियाओं और ध्वस्त कानून व्यवस्था की वजह से जाना जाता था लेकिन आज इसकी पहचान बेहतर कानून व्यवस्था और तेज गति से विकास की ओर अग्रसर राज्य के रूप में होती है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत किया है।

उत्तर प्रदेश में चयनित 9055 पुलिस उप निरीक्षकों, प्रादेशिक सशस्त्र बल (पीएसी) के प्लाटून कमांडर और अग्निशमन अधिकारियों को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बांटे जा रहे नियुक्ति पत्र समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड किया हुआ वीडियो संदेश सुनाया गया जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना एवं अन्य ने हिस्सा लिया। मोदी ने कहा कि यह अवसर 9000 से अधिक परिवारों के चेहरे पर खुशी लेकर आया है और कहा कि इस नयी भर्ती से राज्य पुलिस बल और मजबूत होगा। मोदी ने कहा कि मुझे बताया गया कि 2017 से जब से भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार आयी है, अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस में डेढ़ लाख से ज्यादा नयी नियुक्तियां हुई हैं। यानी भाजपा के शासन में रोजगार और सुरक्षा दोनों में बढ़ोतरी हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम सब जानते हैं कि जहां भी कानून व्यवस्था मजबूत होती है, वहां रोजगार की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। जहां सुरक्षित माहौल बनता हैए निवेश बढऩे लगता है।

मोदी ने कहाए ष्ष्इन दिनों रोजगार मेला मेरे लिए एक विशेष कार्यक्रम बन गया है। कई महीनों से मैं देख रहा हूं कि हर सप्ताह भारतीय जनता पार्टी ;भाजपाद्ध शासित किसी न किसी राज्?य में रोजगार मेले हो रहे हैं। हजारों नौजवानों को रोजगार के लिए नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। मेरा सौभाग्य है कि मुझे उसमें साक्षी बनने का अवसर मिल रहा है।ष्ष् प्रधानमंत्री ने चयनित अभ्?यर्थियों को बधाई और शुभकामना देते हुए कहाए ष्ष्आज जिन्?हें नियुक्ति पत्र मिला हैए उन्?हें एक बात का हमेशा ध्?यान रखना चाहिए कि आपके जीवन में नयी जिम्मेदारीए नयी चुनौतियांए नये अवसर आने वाले हैंए रोज नया अवसर आपके लिए इंतजार कर रहा है।


उन्होंने कहाए ष्ष्मैं व्यक्तिगत रूप से उत्तर प्रदेश के सांसद के तौर पर कह रहा हूंए भले आपको नियुक्ति पत्र मिला हैए आपके नये जीवन की शुरुआत हुई हैए लेकिन अपने भीतर के विद्यार्थी को कभी मरने मत देना। हर पल नया सीखना। क्षमता बढ़ाना है।ष्ष् उत्तर प्रदेश में वाराणसी लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले मोदी ने ऑनलाइन शिक्षा के साधनों का जिक्र करते हुए कहा कि अब तो ऑनलाइन शिक्षा के काफी साधन उपलब्ध हैं। प्रधानमंत्री ने कहाए ष्ष्आपके प्रगति के लिए जरूरी है कि अपने जीवन को रुकने मत दीजिए। जीवन भी नयी ऊंचाइयों को पार करता चलेंए इसलिए योग्यता को बढ़ाना है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo