सुबह की जगह रात में नहाने से अनेक फायदे

नहाना एक दैनिक क्रिया है जिसे अधिकतर लोग सुबह के समय या काम पर निकलने से पहले करते हैं। नहाने से एक ओर हमारे शरीर से गंदगी निकल जाती है, तो वहीं दूसरी ओर आपको फे्रश फील होने लगता है। हालांकि, कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि रात को नहाने से आपको अच्छी नींद आती है और कुछ दिन की अच्छी शुरुआत करने के लिए सुबह के समय नहाना बेहतर समझते हैं।

डेली मेल ऑनलाइन ने कई स्टडी का अध्ययन करके न्यूयॉर्क के डर्मटॉलजिस्ट से इस विषय पर निष्कर्ष निकालने के लिए कहा। हालांकि, दोनों समय में नहाने के अपने-अपने फायदे और नुकसान हैं लेकिन रात को नहाने से शरीर से दिनभर का पसीना, ऑयल और एलर्जी वाले तत्व निकलकर गहरी नींद मिलती है और त्वचा को दमकता हुआ बनाता है।

रात को नहाने के फायदे

दिनभर की गंदगी साफ हो जाती है

न्यूयॉर्क के डर्मटॉलजिस्ट डॉ. सामेर जबेर ने डेली मेल ऑनलाइन को बताया कि, रात के समय नहाने से दिनभर की धूल-मिट्टी और गंदगी साफ हो जाती है। क्योंकि इस गंदगी के साथ बिस्तर पर लेटने से आपकी नींद में खलल पड़ सकता है और त्वचा संबंधित एलर्जी भी हो सकती है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए रात को सोने से पहले नहाना बहुत जरूरी है।

इसके साथ ही वह कहते हैं कि नहाने से ज्यादा जरूरी यह है कि आप रात को सोने से पहले चेहरे को धोएं क्योंकि ऐसा नहीं करने से आपके तकिए पर दिनभर की गंदगी और तेल लग जाता है और आपके चेहरे पर मुंहासों का कारण बन सकता है।

नींद बेहतर होती है: नहाने से तापमान सामान्य होता है जिससे अच्छी नींद आती है। सोने से कम से कम 90 मिनट पहले नहाने से शरीर का तापमान सामान्य हो जाता है और गहरी नींद आती है। इसके साथ ही शॉवर लेने से दीमाग में कॉर्टिसोल नामक स्ट्रेस हॉर्मोन का स्तर कम होता है और मानसिक स्वास्थ्य सुधरता है।

दमकती त्वचा मिलती है

रात में शरीर त्वचा की कोशिकाएं को खुद स्वस्थ बनाता है और मृत कोशिकाओं को हटाकर नयी कोशिकाओं का उत्पादन करता है। इसलिए डॉ. जबेर रात को कम से कम चेहरा धोकर सोने की बात पर जोर देते हैं। हालांकि, रात को नहाना आपके काम को आसान कर सकता है।

सुबह के समय नहाने के फायदे

रचनात्मकता को बढ़ाता है

हार्वर्ड की एक स्टडी के अनुसार, सुबह के समय नहाने से दिमाग से सारा तनाव और दबाव हट जाता है और आपकी रचनात्मकता बढ़ती है जिससे आप बेहतर सोच पाते हैं।

सुबह शेव करने से पहले

नहाना जरूरी है

डॉ. जबेर सुझाव देते हैं कि जो पुरूष सुबह के समय शेव करते हैं उनके लिए पहले सुबह के समय नहाना जरूरी है। क्योंकि, गुनगुने पानी से नहाने पर अविकसित बालों का विकास रुक जाता है और त्वचा के रोमछिद्र खुल जाते हैं जिससे बेहतर शेव हो पाती है।

कौन-सा विकल्प है बेहतर

एक्सपर्ट की राय और रिसर्च के आधार पर रात को नहाना बेहतर विकल्प है जिससे दिनभर की थकान और गंदगी साफ होकर हमें दमकती त्वचा और गहरी नींद मिलती है। हालांकि, दिन में दो बार नहाने से भी कोई खतरा नहीं है, यह आपकी पसंद पर निर्भर करता है। लेकिन नहाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल ही करें और 10 मिनट से ज्यादा ना नहाएं। क्योंकि ऐसा करने से आपके शरीर का प्राकृतिक मॉइश्चर खो सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo