किशमिश खाने के क्या हैं हैं फायदे, जानिए

विटामिन बी, आयरन और पोटैशियम से भरपूर होती है किशमिश। यह कार्बोहाइड्रेट्स का भी बहुत अच्छा सोर्स है। इसे रोजाना मुठ्ठी भर खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। 2013 ‘जर्नल ऑफ फूड साइंस’ में छपी एक खबर के मुताबिक किशमिश को रोजाना खाने से ब्लड ग्लूकोज लेवल ठीक बना रहा है, ब्लड प्रेशर कम होता है और कोलेस्ट्रोल मेंटेन रहता है। अंगूर को सुखाकर बना ये मेवा हड्डियों और दांतों को भी मजबूत बनाता है। यहां जानिए इसे-

1. वजन बढ़ाने में करे मदद

किशमिश में फु्रक्टोज के साथ-साथ ग्लूकोज भी भरपूर मात्रा में होता है. इस वजह से यह वजन बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही ये शरीर को एनर्जी भी देता है जिस किसी को भी वजन बढ़ाना हो वो किशमिश का रोजाना सेवन शुरू कर दे। आप चाहे तो इसे दूध में डालकर भी खा सकते हैं।

2. दिमाग बनाए तेज

किशमिश में बोरान नामक तत्व पाया जाता है जो दिमाग को तेज बनाने का काम करता है। याद रखने की क्षमता को भी तेज करता है और कांसट्रेशन में भी मदद करता है। आप इसे अपने बच्चों को रोज़ाना खिला सकते हैं ताकि वो शार्प और स्मार्ट बन सकें। इसके अलावा ये भूख बढ़ाने और पेट की अच्छी तरह सफाई करने में भी काफी मददगार है।

3. आंखों की रोशनी बढ़ाए

इसमें कई ऐसे गुणकारी तत्व होते हैं जो आखों की रोशनी धुंधली नहीं होने देते। साथ ही किशमिश विटामिन ए, ए-बीटा कैरोटीन और ए-कैरोटिनाइड से भरपूर होता है, जो आई साइट तेज करने में मदद करता है। इसके साथ ही किशमिश मोतियाबिंद और आंखों की मसल्स के दर्द में बहुत राहत दिलाता है। 

4. पेट की परेशानियां करे छूमतंर

पेट से जुड़ी सभी परेशानियां जैसे कब्ज, पेट का दर्द, गैस और एसिडिटी सब में राहत दिलाती है। किशमिश में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम दोनों मिलकर पेट को हेल्थी बनाए रखते हैं। इसे रोजाना सुबह नाश्ते में खाएं या फिर दूध के साथ रात को खाएं।

5. एनिमिया करें ठीक

आयरन से भरपूर होती है किशमिश। इसके अलावा इसमें विटामिन बी कॉम्लेक्स और कॉपर भी भरपूर होता है। इन तत्वों की वजह से किशमिश एनिमिया में आराम दिलाती है और रेड ब्लड सेल्स बनाती है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo