भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ माने जाने वाले झज्जर जिले में इनेलो का मेगा शो


बता दें कि अभय चौटाला ने अभी तक 1000 किलोमीटर से ऊपर का सफर तय कर लिया है और उन्हें हर जिले हर हल्के में उम्मीद से ज़्यादा जनसमर्थन मिल रहा है 


पैरों के अंगूठो के ऑपरेशन की वजह से अभय चौटाला को डॉक्टरों ने करीब 20 दिन आराम करने की सलाह दी थी लेकिन भारी जनसमर्थन से उत्साहित अभय चौटाला मात्र दो दिन में ही यात्रा में लौट आए !

इनेलो की परिवर्तन पदयात्रा जब झज्जर जिले में पहुँची तो ना सिर्फ अभय चौटाला बल्कि इनेलो कार्यकर्ताओं के भी होश उड़ गए क्योंकि इस जिले को भूपेंद्र हुड्डा का गढ़ माना जाता है तो ऐसे में लग रहा था कि परिवर्तन पदयात्रा को यहां खास रिस्पांस नही मिलेगा लेकिन इन सब के उलट झज्जर जिले में अभय चौटाला को लोगों ने सिर आंखों में बैठा लिया 

अभय चौटाला जिस भी गांव शहर से गुजरे जबरदस्त भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया, बहादुरगढ़ ओर बादली हल्के के गांवों में विशाल जनसभाएँ देखने को मिली जिससे अभय चौटाला समेत तमाम इनेलो नेता और कार्यकर्ता गदगद नजर आए

साभार मिडिया 


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo