प्रदेश में परिवर्तन लाजमी, इनेलो की मजबूत सरकार बनना तय: अभय सिंह चौटाला

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ का मंगलवार को 58वां दिन

राई हलका में सैकड़ों लोगों ने अजीत तुषीर द्वारा रखे गए एक कार्यक्रम के दौरान दूसरी पार्टियों को छोडक़र इनेलो का दामन थामा

भाजपा गठबंधन सरकार के गेहूं बिक्री के 72 घंटे में पेमेंट करने के दावे निकले खोखले..

भ्रष्ट भाजपा गठबंधन सरकार का यह हाल है कि किसानों को अपना गेहूं श्मशान घाट में डालना पड़ रहा है..



सोनीपत -: इनेलो की ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ 58वें दिन में प्रवेश कर गई। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में चल रही हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा ने पूरे प्रदेशभर के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। लोग जहां स्वयं इस यात्रा का हिस्सा बनते जा रहे हैं तो वहीं हररोज सैकड़ों की तादाद में लोग इनेलो मे शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को भी राई हलका में सैकड़ों लोगों ने अजीत तुषीर द्वारा रखे गए एक कार्यक्रम के दौरान दूसरी पार्टियों को छोडक़र इनेलो का दामन थामा। इन सभी लोगों का अभय सिंह चौटाला ने स्वागत करते हुए कहा कि सभी को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इनेलो अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत के बूते ही दूसरे संगठनों से कहीं अधिक मजबूत है।

यहां आयोजित एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि किसान विरोधी भाजपा गठबंधन सरकार के गेहूं बिक्री के 72 घंटे में पेमेंट करने के दावे खोखले निकले हैं। भ्रष्ट भाजपा गठबंधन सरकार का यह हाल है कि किसानों को अपना गेहूं श्मशान घाट में डालना पड़ रहा है। मंडियों में अभी तक केवल 60 प्रतिशत गेहूं का ही उठान हो पाया है। पिछले हफ्ते हुई बेमौसमी बारिश के कारण किसानों का गेहूं बुरी तरह से भीग गया था, अब वीरवार से फिर बरसात होने की आशंका है जिससे मंडियों मे पड़े किसान के गेहूं के भीगने का खतरा बढ़ गया है।
आज देश और प्रदेश विकास की डगर से हटकर विनाश के पथ पर है। भाजपा की सरकारों ने झूठ और फरेब की राजनीति को अंजाम देते हुए सभी वर्गों को बर्बादी की राह पर लाकर खड़ा कर दिया है। अब प्रदेश में लाजमी परिवर्तन होगा और इनेलो की मजबूत सरकार बनेगी जिसे आज इनेलो का हर समर्थक एक संकल्प के रूप में पदयात्रा में चलता हुआ इस बात को प्रमाणित करता हुआ दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा इनेलो में शामिल होने से जहां इनेलो दिनोंदिन मजबूत होती जा रही है तो वहीं जनविरोधी सरकारों को उखाड़ फैंकने के संकल्प को भी मजबूती मिल रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo