पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल का निधन



पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया है. प्रकाश सिंह बादल कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. प्रकाश सिंह बादल को सोमवार को भी एक निजी अस्पताल के ICU में रखा गया था, जहां चिकित्सक उनके स्वास्थ्य की करीबी निगरानी कर रहे थे. शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता को सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत के बाद एक हफ्ते पहले मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo