प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर ट्वीट करके शोक जताया।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शोक जताया है. 

पीएम मोदी ने प्रकाश सिंह बादल के साथ की पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि ये मेरे लिए निजी क्षति है. उन्होंने ट्वीट में लिखा, 

'श्री प्रकाश सिंह बादल जी के निधन से अत्यंत दु:ख हुआ. वह भारतीय राजनीति की एक महान हस्ती थे, और एक उल्लेखनीय राजनेता थे, जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया. उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक परिश्रम किया और कठिन समय में राज्य को सहारा दिया.'

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo