तेरह लोगों के साथ धोखाधड़ी भाजपा नेता सहित तीन काबू


गुरुग्राम: सरकारी कार्यालय में फर्जी तरीके से भर्ती करवाकर नौकरी दिलाने के नाम पर जिला नूंह साइबर क्राइम पुलिस ने 13 लोगों से साढे नौ लाख रुपए ठगने के मामले का पर्दाफाश किया है। यहां की पुलिस के अनुसार इस केस में जिला भाजपा के एक पदाधिकारी सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूंह ऊषा कुण्डू के अनुसार, 22 मार्च को डाक्टर विक्रम सिंह, उप सिविल सर्जन मांडीखेड़ा ने थाना साइबर क्राइम, नूंह के प्रभारी विमल राय को एक लिखित शिकायत दी थी। उसमें उन्होंने बताया कि 22 जुलाई, 2022 शाम करीब 6 बजे के आस पास उनके व्हाट्सएप पर 3 मैसेज आये। जिसमें बताया गया कि उक्त तिथि को ही फार्मासिस्ट के पद के लिए सिविल सर्जन कार्यालय में साक्षात्कार हुआ और उसमें 11 लोगों का चयन किया गया। उस लिस्ट पर उनके हस्ताक्षर और उनके ही कार्यालय का क्रमांक नम्बर लगा हुआ था। परन्तु इस प्रकार का कोई साक्षात्कार नहीं हुआ और न ही उस लिस्ट जारी की गयी थी।
पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेकर केस दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान 3 आरोपी इजारुल पुत्र जुहरा गांव रायपुरी, रहीश पुत्र तैय्यब
हुसैन वासी अलावलपुर और हरप्रीत पुत्र संतोख वासी सैक्टर-31 फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। आरोपियों को आज अदालत मे पेश किया जहान से उन्हें जेल भेजा गया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo