लखनऊ: गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद के बेटे असद अहमद को यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एनकाउंटर में मार गिराया है, वो उमेश पाल हत्याकांड में वांछित था। असद के साथ गुलाम का भी एनकाउंटर हुआ है। जिस वक्त असद के एनकाउंटर की खबर सामने आई उस वक्त माफिया अतीक अहमद प्रयागराज कोर्ट में था। एनकाउंटर की खबर सुनते ही वो फूट-फूटकर रोने लगा। इसके साथ ही उसका भाई अशरफ भी वहीं रोने लगा। ये दोनों प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में शामिल थे। कोर्टरूम में उसकी स्थिति को देखकर वकीलों ने योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
एसटीएफ ने झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उसके एक साथी गुलाम को मुठभेड़ में मार गिराया। विशेष अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में वांछित असद और गुलाम पांच-पांच लाख रुपये के इनामी बदमाश थे। दोनों की झांसी में एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई। कुमार के अनुसार, मुठभेड़ में शामिल उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक नवेंदु और विमल ने किया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए आरोपियों के पास से अत्याधुनिक विदेशी हथियार बरामद किए गए हैं। माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को उमेश पाल की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया था जहां दोनों की 14 दिन की न्यायिक हिरासत मंजूर की गई। उमेश पाल की पत्नी जया पाल के वकील विक्रम सिन्हा ने बताया मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिनेश गौतम की अदालत ने अतीक और अशरफ की 14 दिन की न्यायिक हिरासत मंजूर की है और पुलिस रिमांड प्रार्थना पत्र पर बहस अभी जारी है।
असद के एनकाउंटर पर योगी ने यूपी एसटीएफ को दी बधाई
अतीक के बेटे और उमेश पाल हत्याकांड मामले में फरार असद को उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम ने एक एनकाउंटर में ढेर करने पर योगी ने यूपी एसटीएफ के साथ ही डीजपी, स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर और पूरी टीम की तारीफ की।
यह बहुत ऐतिहासिक कार्रवाई है और बहुत बड़ा संदेश है कि अपराधियों का युग समाप्त हो गया है। एडीजी यूपी एसटीएफ अमिताभ यश ने बताया कि उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य शूटर असद और गुलाम को आज एक मुठभेड़ में ढूंढ निकाला गया और मार गिराया गया। हमारे पास जानकारी थी कि उनके पास परिष्कृत विदेशी हथियार हैं।
विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार के अनुसार, प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में वांछित, पांच पांच लाख रूपये के इनामी असद और गुलाम की एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उप्र एसटीएफ की टीम में पुलिस उपाधीक्षक नवेंदु और विमल शामिल थे। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गये आरोपियों के पास से अत्याधुनिक विदेशी हथियार बरामद किये गये हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2005 में बहुजन समाज पार्टी विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में प्रमुख गवाह रहे उमेश पाल और उसके दो सुरक्षा गार्ड की इस साल 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें