पीलीभीत: पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पीलीभीत जिले के बरखेड़ा थाना इलाके में पुलिस और आबकारी विभाग के संयुक्त अभियान में 10 लाख रुपये कीमत की अवैध शराब बरामद करने के साथ भाजपा के स्थानीय नेता समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि जांच-पड़ताल के बाद तथ्यों के आधार पर संबंधित नेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) के बयान के अनुसार आबकारी विभाग और थाना बरखेड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने गाजीपुर कुंडा के पास दबिश देकर एक वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की।
आरोपियों में एक की पहचान भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी भोजवाल और उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी बाबू के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों के पास से 248 पेटी अवैध देशी शराब और 48 पेटी अंग्रेजी शराब (कुल 576 बोतल), प्लास्टिक की एक केन में करीब 10 लीटर स्प्रिट तथा एक अन्य केन में करीब आठ लीटर मिलावटी शराब बरामद की गई है।
बरखेड़ा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के अनुसार, बरामद शराब की कीमत 10 लाख रुपये आंकी गयी है। पुलिस ने यह भी कहा कि दो अन्य आरोपी फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है। कार्रवाई के संबंध में पूछे जाने पर पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि भोजवाल के मामले में जांच की जाएगी, उसके बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट पार्टी को भेजी जाएगी।
नवी मुंबई में 10 लाख रुपये के मादक पदार्थ के साथ अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार
ठाणे: महाराष्ट्र पुलिस ने नवी मुंबई में 10 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ रखने के आरोप में एक अफ्रीकी नागरिक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी के मुताबिक, नवी मुंबई पुलिस के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ ने उल्वे इलाके में आरोपी को संदिग्ध तरीके से घूमते हुए देखा था। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 100 ग्राम प्रतिबंधित मेथाक्वलोन बरामद किया गया जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये है। उल्वे इलाके में रहने वाला 36 वर्षीय आरोपी पश्चिम अफ्रीका के गिनी-बिसाऊ का निवासी है और उसके पास भारत में ठहरने के लिए वैध पासपोर्ट एवं वीजा नहीं है। आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम पासपोर्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें