जलवायु समुत्थानशील फसल व किस्मों पर किसान गोष्ठी

 


संगरिया - कृषि विज्ञान केन्द्र, ग्रा.वि., संगरिया के तत्वाधान में निक्रा गांव हिरणावाली में ‘‘जलवायु समुत्थानशील फसल व किस्मों’’ पर एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन लाइफ कार्यक्रम के तहत जलवायु सहनशील फसलों तथा उनकी किस्मों को बढ़ावा देने के लिये कार्यशाला के रुप में इसे संचालित किया गया है। कार्यक्रम में केन्द्र के शस्य वैज्ञानिक डॉ. चन्द्रशेखर शर्मा ने केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ जलवायु सहनशील फसलों व किस्मों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। गृह वैज्ञानिक डॉ. संतोष झाझड़िया ने पोषण गृह वाटिका व मानव स्वास्थ्य के बारे में किसानों को अवगत कराया। पशुधन वैज्ञानिक डॉ. मुकेश कुमार ने मुर्गी पालन की जलवायु अनुकूल किस्म एस्ट्रालॉप, कड़कनाथ इत्यादि तथा साईलेज बनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. कुलदीप सिंह ने निक्रा परियोजना में तकनीकी प्रदर्शन घटक के अन्तर्गत फसलों की विभिन्न तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया। वरिष्ठ अनुसंधान अध्ययेता अश्विनी झोरड़ ने कस्टम हायरिंग सैन्टर के बारे मंें जानकारी दी। शहीद भगत सिंह जलवायु जोखिम प्रबन्धन समिति, हिरणावाली के अध्यक्ष हरचरण सिंह, उपाध्यक्ष बलजिन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष जगदीश पूनिया, सदस्य बलजीत सिंह व करणदीप सिंह इत्यादि सहित कुल 50 प्रगतिशील किसानों ने गोष्ठी में भाग लिया।    

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo