आज प्रदेश में चारों तरफ भय, लूट और भ्रष्टाचार का बोलबाला है: अभय सिंह चौटाला

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 89वें दिन जिला हिसार के नारनौंद हलका के गांव खांडा खेड़ी, पेटवाड़, नारनौंद व बुडाना पहुंची


परिवर्तन यात्रा प्रतिदिन नए आयाम स्थापित कर रही है और लोगों की भारी संख्या में उपस्थिति लगातार बढ़ रही है

पहले 10 साल कांग्रेस और उसके बाद भाजपा गठबंधन सरकार ने प्रदेश को जमकर लूटा है

गांव के लोग खुल कर बताते हैं कि कांग्रेस की सरकार में भी उनकी कोई सुध लेने वाला नहीं था और इस भाजपा गठबंधन सरकार में भी उनके हालात बद से बदतर हो गए हैं

लोग बताते है कि चौ. ओम प्रकाश चौटाला मुख्यमंत्री रहते स्वयं गावों में आते थे और उनकी समस्याओं का तुरंत निवारण करते थे

कहा - हररोज हजारों लोगों से सीधे संवाद करने का ही असर है कि आज समूचे प्रदेश में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों के साथ साथ सभी वर्गों का विश्वास इनेलो पार्टी के साथ बना है

इस यात्रा के दौरान लोगों के साथ हुई बातचीत के अनुभव से कह रहे हैं कि 2024 में शत प्रतिशत इनेलो की सरकार बनेगी


हिसार- इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा में परिवर्तन का दौर शुरू हो चुका है और निश्चित तौर पर यह बदलाव प्रदेश के साथ साथ पूरे देश में दिखाई देगा। वे मंगलवार को अपनी पदयात्रा के तहत जिला हिसार के नारनौंद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ग्रामीण सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उनकी यह यात्रा गांव खांडा खेडी़, पेटवाड़, नारनौंद व बुडाना पहुंची जहां ग्रामीणों ने बड़े जोश के साथ उनकी यात्रा का स्वागत किया। इस स्वागत से अभिभूत हुए अभय चौटाला ने कहा कि इस स्वागत से उनका ही नहीं बल्कि उनके साथ चलने वाले हजारों लोगों का मनोबल बढ़ा है।

अभय चौटाला ने कहा कि परिवर्तन यात्रा प्रतिदिन नए आयाम स्थापित कर रही है और लोगों की भारी संख्या में उपस्थिति लगातार बढ़ रही है। हररोज हजारों लोगों से सीधे संवाद करने का ही असर है कि आज समूचे प्रदेश में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों के साथ साथ सभी वर्गों का विश्वास इनेलो पार्टी के साथ बना है। यात्रा को पूरे हरियाणा भर में मिल रहे भारी समर्थन से इनेलो के सभी कार्यकर्ताओं में नए रक्त का संचार हुआ है और पार्टी से जुड़े सभी लोग पूरे उत्साह के साथ लोगों के बीच में हैं।
उन्होंने केंद्र व प्रदेश की गठबंधन सरकार की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश का किसान स्वयं को लूटा और ठगा हुआ महसूस कर रहा है। झूठे वादों का झुनझुना थमा कर जहां केंद्र और प्रदेश की सरकार ने किसानों को ठगा है तो वहीं मौसम की मार से वह लुट गया है। खेती घाटे का सौदा बन गई है और फसलों को लेकर हो रहे नुकसान के कारण वह और कर्जदार हो गया है। किसानों की यह स्थिति उस वक्त है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने से पूर्व किसानों की आय को दोगुणा करने का वादा किया था लेकिन आय तो नहीं बढ़ी मगर कर्जा कई गुणा बढ़ गया है।

उन्होंने कहा कि पहले 10 साल कांग्रेस और उसके बाद भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने प्रदेश को जमकर लूटा है। आज प्रदेश की हालत यह है कि चारों तरफ भय, लूट और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं बची है। बिजली पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। सडक़ें टूटी पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि गांव के लोग खुल कर बताते हैं कि कांग्रेस की सरकार में भी उनकी कोई सुध लेने वाला नहीं था और इस भाजपा गठबंधन सरकार में भी उनके हालात बद से बदतर हो गए हैं। लोग अब चौ. ओम प्रकाश चौटाला को याद कर रहे हैं और कहते हैं कि उनके राज में वो मुख्यमंत्री रहते स्वयं गावों में आते थे और उनकी समस्याओं का तुरंत निवारण करते थे। अब आने वाले समय में दोबारा से किसान कमेरे की पार्टी इनेलो को वोट देकर किसान और कमेरों का राज स्थापित करेंगे। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इस यात्रा के दौरान लोगों के साथ हुई बातचीत के अनुभव से कह रहे हैं कि 2024 में सौ ही फीसदी इनेलो की सरकार बनेगी।  

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo