सडक़ हादसों में दर्जनों लोगों की मौत

 जन संदेश न्यूज नेटवर्क

फरीदाबाद: दिल्ली से सटे फरीदाबाद में बाईपास के नजदीक निर्माणाधीन दिल्ली-बड़ौदरा रोड पर रविवार को रात के वक्त नाले के लिए खोदे जा रहे गहरे गड्ढे में गिरने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह होने पर घटना का पता चलने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को गड्ढे से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। फिलहाल पुलिस बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर दोनों मृतकों की पहचान की कोशिश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, सराय ख्वाजा थाना पुलिस को सूचना मिली कि बाइक सवार दो युवक गड्डे में गिरे पड़े हुए हैं। इस सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गड्डे में गिरी बाइक पर यूपी का नंबर है। इसके आधार पर पुलिस मृतकों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के वक्त बाईपास रोड पूरा अंधेरे में डूबा हुआ था। इसके चलते यह हादसा हुआ है। हालांकि सराय ख्वाजा थाना पुलिस मौत के कारणों की जांच करने में जुटी है। पुलिस मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना देने का प्रयास कर रही है। प्रथमदृष्टया दोनों मृतक कानपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 

भिवानी में कार पेड़ से टकराई, 3 रिश्तेदारों की मौत

भिवानी में तोशाम-कैरू मार्ग पर सुंगरपुर मंदिर मोड़ के पास एक कार के सडक़ किनारे पेड़ से टकरा जाने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह दुर्घटना रात के समय हुई। पुलिस ने बताया कि कार के पेड़ से टकरा जाने से कार सवार चार व्यक्ति घायल हो गए थे, सभी घायलों को सामान्य अस्पताल ले लाया गया जहां तीन व्यक्तियों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कैरू पुलिस चौकी प्रभारी मनीष वालिया ने बताया कार चालक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे हिसार के एक निजी अस्पताल ले जाया गया है।

चौकी प्रभारी के अनुसार, बवानीखेड़ा क्षेत्र के रोहनात गांव निवासी जगमिंद्र (40) अपनी कार से अपने चाचा रोहनात निवासी नरेश (37) और रिश्तेदार तोशाम निवासी प्रदीप (34) व बिड़ोला निवासी प्रदीप (40) के साथ रेवाड़ी गए थे। उन्होंने बताया कि रात करीब नौ बजे मौसम खराब होने और हल्की बारिश एवं धुंध के कारण उनकी कार सुंगरपुर मंदिर मोड़ के समीप सामने से आ रहे किसी वाहन से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इस टक्कर को बचाने की कोशिश कार सडक़ किनारे एक पेड़ से टकरा गई।

वालिया ने बताया कि इस हादसे में कार सवार चारों व्यक्तियों को गंभीर चोटें आई। घायलों को सामान्य अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान रोहनात निवासी नरेश, तोशाम निवासी प्रदीप व बिडोला निवासी प्रदीप की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कार चालक जगमिंद्र की हालत गंभीर होने के चलते उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया लेकिन परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल लेकर गए। तीनों शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नरेश के ममेरे भाई पवन की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। 

अंबाला-दिल्ली हाईवे पर 3 टूरिस्ट बसों की जोरदार भिड़ंत, 5 सवारियों की मौत

अम्बाला-दिल्ली राजमार्ग पर हीलिंग टच अस्पताल के पास तीन पर्यटक बसों की हुई जोरदार टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। घायल यात्रियों को अंबाला शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान झारखंड निवासी राहुल (21), उत्तर प्रदेश के प्रदीप कुमार (22) छत्तीसगढ़ की मेना बाई (4) छत्तीसगढ़, रोहित कुमार (53) और अज्ञात यात्री के रूप में हुई है। हादसे में दो बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और उन्हें क्रेन की मदद से हाईवे से हटाना पड़ा। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना में शामिल तीनों प्राइवेट बसें थीं। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, कटरा से दिल्ली जा रही तीन पर्यटक डीलक्स बसें तडक़े आपस में टकरा गईं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद बसों के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। साभार








पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय सभी यात्री बसों में सो रहे थे। आगे वाली बस अचानक रुकने से पीछे से आ रही दोनों बसें आपस में टकरा गईं। हालांकिए तीनों बसें हाईवे पर किनारे चल रही थींए इसलिए बड़े हादसे के बाद भी हाईवे पर यातायात जारी रहा। 


एएसआई नरेश ने बताया कि हरियाणा के अंबाला.दिल्ली हाईवे पर हीलिंग टच अस्पताल के पास आज तडक़े हुई बस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। बस दिल्ली की ओर जा रही थीए तभी पीछे से एक अन्य बस ने टक्कर मार दी। हमने मामला दर्ज कर लिया है।


पुलिस ने कहा कि शुरुआती तौर पर ऐसा लगता है कि जम्मू की ओर से आ रही बस दिल्ली की ओर जा रहे किसी वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में खड़ी बसों से जा टकराई। पुलिस ने कहा कि बस का चालक जो जम्मू से दिल्ली जा रहा थाए मौके से फरार हो गयाए पुलिस ने कहा कि अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।  

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo