बिखर कर एक सर्कस बन चुकी है पंजाब कांग्रेस इसके सभी नेता ‘जोकर’: केजरीवाल

जन संदेश न्यूज नेटवर्क

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि पंजाब प्रदेश की कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से बिखर कर एक सर्कस बन चुकी है। उन्होंने पंजाब कांग्रेस के नेताओं को ‘जोकर’ तक कह डाला है। अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) अपनी पकड़ मजबूत करने में लगी हुई है जिसके तहत वह लगातार सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमले बोल रही है। 

केजरीवाल ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में बेहद कमजोर सरकार है जो लोगों को सुरक्षा और ईमानदार शासन नहीं दे सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता आपस में ही लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा पंजाब कांग्रेस बिखर कर एक सर्कस बन चुकी है और इसके सभी नेता एक ‘जोकर’ की तरह व्यवहार कर रहे हैं। पंजाब कांग्रेस पूरी तरह से एक सर्कस बन चुकी है और इसके सभी नेता जोकर हैं। 

लुधियाना बम विस्फोट को एक चुनावी साजिश करार देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सवाल किया कि हर बार चुनावों के समय में ही धमाके और बेअदबियां क्यों होती हैं। उन्होंने कहा कि गत विधानसभा चुनावों के समय मंडी मौड़ में बम धमाका हुआ था और बरगाड़ी में श्री ग्रंथ साहिब की बेअदबी हुई थी लेकिन पांच वर्ष गुजर जाने पर भी किसी दोषी को सजा नहीं दी गई। 

उन्होंने कहा कि अगर पहले ही दोषियों को सजा दे दी गई होती तो अब यह घटनाएं नहीं होती। उन्होंने कहा कहा कि इन घटनाओं की जांच कर इसके लिए मास्टरमाइंड को बेनकाब किया जाना जरूरी है। आप सुप्रीमो ने पांच गारंटियों की घोषणा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर पंजाब को मजबूत, स्थिर और ईमानदार शासन देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस में भर्ती के लिए घूसखोरी होती है। उन्होंने कहा कि आप की सरकार बनने पर अच्छे चरत्रि के अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा और पुलिस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जाएगा ताकि पुलिस अच्छा प्रदर्शन कर सके। उन्होंने कहा कि कुंवर विजय प्रताप सिंह एक ईमानदार पुलिस महानिरीक्षक थे। 

उन्होंने बरगाड़ी बेअदबी कांड की जांच की और इसमें बड़े नेताओं को शामिल पाया लेकिन सरकार ने इनकी जांच रिपोर्ट को ही रद्द कर दिया। दूसरी गारंटी देते हुए केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में अब तक जितनी भी बेअदबियां और बम ब्लास्ट हुए हैं, उनके लिए जिम्मेदार लोगों को जेल की सलाखों के पीछे डालेंगे। तीसरी गारंटी के तौर पर उन्होंने कहा कि पंजाब की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के एक-एक इंच की सुरक्षा सुनश्चिति करेंगे ताकि पाकस्तिान की ओर से नशीले पदार्थ की तस्करी न हो सके। उन्होंने कहा कि पाकस्तिान की ओर से आने वाले ड्रोन को रोकने के लिए सैनिकों को आधुनिक तकनीक के हथियार मुहैया करवाए जाएंगे। पांचवी गारंटी देते हुए श्री केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में आप की सरकार बनने पर राज्य के सभी धार्मिक स्थानों की सुरक्षा के लिए अलग से पुलिस फोर्स बनाई जाएगी। 

केजरीवाल ने कहा कि 2017 के चुनाव के समय कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुटका साहिब की शपथ लेकर कहा था कि एक महीने में नशा खत्म कर देंगे लेकिन पांच साल गुजरने पर भी नशा पहले की तरह जारी है। उन्होने कहा कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए अकाली दल के नेता बक्रिम मजीठिया के खिलाफ मामला दर्ज कर मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सद्धिू अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। साभार

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo