‘भडक़ाऊ भाषण’: शरजील पर चलेगा देशद्रोह का केस
जन संदेश न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और दिल्ली के जामिया इलाके में कथित रूप से भडक़ाऊ भाषण देने के लिए कार्यकर्ता शारजील इमाम के खिलाफ आरोप तय किए। जिन कथित भडक़ाऊ भाषणों के लिए इमाम को गिरफ्तार किया गया था, वे 13 दिसंबर, 2019 को जामिया मिलिया इस्लामिया में और 16 जनवरी, 2020 को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में दिए गए थे।
वह 28 जनवरी, 2020 से न्यायिक हिरासत में हैं। शरजील पर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने आरोप तय किए। आदेश की एक विस्तृत कॉपी बाद में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। इमाम पर देशद्रोह, धर्म, नस्ल, जन्म स्थान के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने, राष्ट्रीय एकता के लिए हानिकारक आरोप और भारतीय दंड संहिता के तहत सार्वजनिक शरारत और गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम के तहत गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। दिल्ली पुलिस ने मामले में इमाम के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने कथित तौर पर केंद्र सरकार के प्रति घृणा, अवमानना और असंतोष को भडक़ाने वाले भाषण दिए और लोगों को उकसाया जिसके कारण दिसंबर 2019 में हिंसा हुई।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें