आपकी रसोई में ही मौजूद होते हैं नुस्खे, दवाइयों से करें परहेज


आपकी रसोई में ही मौजूद होते हैं नुस्खे, दवाइयों से करें परहेज 

शरीर में विभिन्न हिस्सों में दर्द होना एक आम बात है। कभी जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने से, चोट लगने से या गलत पॉश्चर आदि के कारण शरीर में दर्द होता है। अमूमन लोग दर्द होने पर पेनकिलर लेना उचित समझते हैं क्योंकि इससे सारा दर्द झट से गायब हो जाता है। लेकिन वास्तव में अगर आप नेचुरल तरीके से अपने दर्द को दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए अपनी किचन का रुख कीजिए। किचन में आपको ऐसी ढेरों चीजें मिल जाएंगी जो एक पेनकिलर की तरह काम करेंगी। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

हल्दी: हल्दी का प्रयोग अक्सर घरों में चोट लगने पर या दर्द होने पर किया जाता है। इसमें कुछ एंटी-इंफलेमेंटरी गुण पाए जाते हैं जो दर्द को दूर करने में मददगार होते हैं। हल्दी का सेवन ज्वांइट व मसल्स पेन को दूर करने के साथ-साथ चोट की सूजन आदि को भी कम करता है।

अदरक: हल्दी की तरह ही अदरक में भी एंटी-इंफलेमेंटरी गुण होते हैं। अदरक का प्रयोग कई तरह के दर्द जैसे अर्थराइटिसए पेट में दर्द, सीने में दर्द, मासिक धर्म के दर्द व मांसपेशियों के दर्द को भी दूर करता है। आप चाहें तो अदरक का सेवन खाने के रूप में करें या फिर इसका पेस्ट बनाकर प्रभावित स्थान पर लगाएं।

लाल अंगूर: बहुत से लोगों को पता नहीं होता लेकिन लाल अंगूर भी एक पेनकिलर की तरह काम करते हैं। दरअसल, इसमें रेसर्वटोल नामक एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो ज्वाइंट व पीठ के दर्द को कम करने में मददगार है। अगर आपको भी कमर दर्द की शिकायत है तो प्रतिदिन कुछ लाल अंगूर खाने की आदत डालें।

नमक: आपको शायद जानकर हैरानी हो लेकिन नमक भी एक दर्द निवारक है। इसके इस्तेमाल के लिए करीबन एक कप नमक को नहाने के पानी में डालें। अब इस पानी में करीबन पन्द्रह से बीस मिनट के लिए बैठें। नमक का पानी बॉडी सेल्स के निर्जलीकरण में मदद करता है जिसके चलते शरीर का दर्द व सूजन दूर होती है।

सोया: प्रोटीन युक्त सोया भी शरीर के विभिन्न दर्द जैसे गठिया व ऑस्टियोआर्थराइटिस के दर्द को दूर करने का एक प्राकृतिक व प्रभावी उपाय है। दरअसल, सोया में आइसोफलोवन नामक तत्व पाया जाता है जिसमें एंटी-इंफलेमेटरी गुण होते हैं और सोया के यही गुण दर्द निवारक होते हैं। आप चाहें तो इसे भोजन में खाएं या फिर सोया मिल्क बनाकर इसका सेवन करें।

लाल मिर्च: लाल मिर्च के बिना भोजन एकदम बेस्वाद लगता है लेकिन यही लाल मिर्च दर्द को दूर करने का भी काम करती है। दरअसल, लाल मिर्च में कैप्सैकिन नाम एक तत्व होता है। यही तत्व कई पेन रिलिविंग क्रीम में भी इस्तेमाल किया जाता है। मिर्च के इसी गुण के चलते व्यक्ति को काफी हद तक राहत मिलती है।


बीमारियों को बुलावा देती हैं नाखून चबाने की आदत

        अक्सर छोटे बच्चे नाखून चबाना काफी पसंद करते हैं और आप उनकी इस हरकत पर उन्हें डांटते भी होंगे। वैसे सिर्फ बच्चे ही नहीं, कुछ बड़े लोग भी इस गलत आदत का शिकार होते हैं। नाखून चबाने में आपको भले ही कोई कमी नजर न आए लेकिन यही आदत कई बीमारियों को बुलावा देती है। इसलिए जितना जल्दी हो सके, इस आदत से किनारा कर लें। तो चलिए जानते हैं कि नाखून चबाने की आदत से कैसे पाएं छुटकारा-
छोटे रखें नाखून: यह नाखून चबाने की आदत को छुड़ाने का एक आसान व कारगर उपाय है। जिन लोगों को भी नाखून चबाने की आदत होती हैए उन्हें हमेशा अपने नाखून छोटे ही रखने चाहिए। जब आपके नाखून बड़े होंगे ही नहीं तो फिर आप चबाओगे किसे। वहीं अगर आपको बड़े नाखून रखने का शौक है तो समय-समय पर मेनीक्योर करवाते रहें। जब आपके नाखून देखने में बेहद सुंदर लगेंगे तो आपका नाखून चबाने का मन ही नहीं करेगा।
डाइट पर दें ध्यान: व्यस्क लोगों में नाखून चबाने की आदत की एक मुख्य वजह उनके शरीर में कैल्शियम की कमी भी होती है। इसलिए डाइट में बदलाव आपकी आदत को बदलने में मदद करेगी। आप अपनी डाइट में ऐसी कुछ चीजों जैसे दूध, दही, चीज, बादाम, बीन्स, हरी पत्तेदार सब्जियों को अवश्य जगह दें।
पहचानें वजह: जहां कुछ लोग कैल्शियम की कमी के चलते नाखून चबाते हैं तो कुछ लोग अत्यधिक तनाव के कारण ऐसा करते हैं। इसलिए यह बेहद आवश्यक है कि आप अपनी इस आदत के पीछे की वजह को पहचानें। अगर इसके पीछे की वजह तनाव है तो स्टेस मैनेजमेंट के उपाय करिए। आदत खुद ब खुद छूट जाएगी।
यह तरीका भी आएगा काम: नाखून चबाने की आदत को छुड़ाने के लिए आपको खुद को कंट्रोल करना सीखना होगा। आप चाहें तो अपनी टेबल के सामने नोट लगाएं या फिर आप मोबाइल में रिमाइंडर लगाएं। इससे आपको खुद को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। वहीं नेल बाइटिंग की इच्छा होने पर आप अपने हाथों को किसी अन्य कामों में लगाएं जिससे आपको ऐसा करने का मौका ही न मिले।
कड़वी चीजों का प्रयोग: अगर ऊपर लिखे किसी उपाय से आपको फायदा न मिलें तो अंत में आप इस तरीके को अपना सकते हैं। इसके लिए आप अपने नाखूनों पर नेलपेंट, नीम का पेस्ट या फिर किसी अन्य कड़वी चीज लगाएं। ऐसा करने से आप जब भी नेल बाइट करेंगे तो उसका कड़वा टेस्ट आपके मुंह में जाएगा और फिर आपकी यह आदत आसानी से छूट जाएगी।

जन संदेश न्यूज नेटवर्क-स्वास्थ्य

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo