35 सालों से टिकैत परिवार में जल रही ‘अमर किसान ज्योति’

सिसौली (मुजफ्फरनगर जिला ) गांव में स्थित टिकैत परिवार पिछले करीब 35 साल से किसानों को श्रद्धांजलि के रूप में ‘अमर किसान ज्योति’ जला रहा है।  किसान नेता रहे महेंद्र सिंह टिकैत ने पहली बार 1 मार्च 1987 को गांव सिसौली स्थित अपने परिवार में ज्योति जलाई थी। लौ के बारे में बात करते हुए, नरेंद्र टिकैत के अनुसार, 1 मार्च, 1987 से यह लौ जल रही है। इसे ‘अमर किसान ज्योति’ कहा जाता है और यह लौ देसी घी से भरी जाती है। इसे महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों के लिए मुद्दा उठाने के लिए शुरू किया था। नरेंद्र टिकैत ने कहा कि लौ को बनाए रखने के लिए करीब 1.25 किलो देसी घी का इस्तेमान किया जाता है जो कि देश भर के कई गांवों से लाया जाता है। किसान ‘अमर किसान ज्योति’ पर आते हैं और किसान नेता और उनके पिता महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि देते हैं। उन्होंने बताया कि टिकैत परिवार आदर के रूप में लौ के अलावा महेंद्र टिकैत का हुक्का भी हर दिन भरता है।

403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए सात चरणों में 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होना है और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की जिन 58 विधानसभा सीटों पर प्रथम चरण में मतदान हो चुका है। यहां उत्तर भारत के प्रभावशाली किसान संगठन भारतीय किसान संघ (बीकेयू) किसानों के बीच काफी दबदबा है। बीकेयू के अध्यक्ष नरेश टिकैत और उसके प्रवक्ता राकेश टिकैत ने विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान लोगों से किसानों के मुद्दों पर मतदान करने की अपील की। नरेश और राकेश टिकैत दिग्गज किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के बेटे हैं। नरेश टिकैत बाल्यान खाप के प्रमुख भी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo