प्रदेश में केवलमात्र इनेलो ही आम जनमानस के हितों की लड़ाई लड़ रही है: अभय चौटाला

प्रदेश में केवलमात्र इनेलो ही आम जनमानस के हितों की लड़ाई लड़ रही है: अभय चौटाला

चरखी दादरी, 19 फरवरी: जिस प्रकार से आज पूरे प्रदेश के जनमानस को विभिन्न समस्याओं को लेकर परेशानियों व दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ रहा है उसे लेकर वो अच्छी तरह से जान व समझ चुका है कि अब केवलमात्र इंडियन नेशनल लोकदल ही सच्चा हितैषी है। पार्टी वर्कर ने जिस प्रकार किसानों के संघर्ष में कंधे कंधा मिलाकर लडाई लड़ी, उसकी प्रशंसा पूरे देश ने की है। अब आगे भी चाहे हम विपक्ष में रहें, अपने आसपास के प्रत्येक नागरिक, कमेरे, मजदूर और किसान के लिए इसी प्रकार लडेंगे, यही इनेलो की रीति व परंपरा रही है। यह बात इनेलो की राज्य कार्यकारिणी की बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का हौसला बढाते हुए प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने कही।

इनेलो नेता ने कहा कि जब तक प्रदेश का एक भी आम आदमी परेशान है वो अपने आप को अकेला न समझे, इनेलो केवल सुख की नहीं बल्कि उससे बढक़र दुख की सांझीदार है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की पेंशन को पांच हजार से अधिक करने की बात कहने वाले आज भूल गए हैं कि उनके परदादा ने इसे बुजुर्गों के सम्मान स्वरूप आरंभ किया था। प्रदेश सरकार आज जिस तरह से पेंशन को काटने के लिए विभिन्न आईडी के माध्यमों से काम कर रही है, यह बुजुर्गों का अपमान है, बल्कि इस मामले में तो सत्तासुख का नारा लगाकर सत्ता पाने वाली पार्टी भी बराबर की जिम्मेदार है। उन्हें सोचना चाहिए कि दोबार किस मुंह से जनता व बड़े-बूढ़ों के बीच जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की सांझी सरकार की बड़ी विफलता है कि आज देश के मुख्य समाचार-पत्र दिखा रहे हैं कि सबसे अधिक बेरोजगारी हमारे प्रदेश में है जबकि यहां का मुखिया व उसका सहायक युवाओं को 75 फीसदी रोजगार कंपनियों में दिलाने के नाम पर बहलाना चाहता है। हकीकत यही है कि इनका युवाओं के भविष्य से कुछ लेना-देना नहीं बल्कि केवल अपनी राजनैतिक रोटियां इन मुद्दों पर सेंक रहे हैं। किसानों को समाधान का लालीपाप देकर बहला दिया गया, जबकि हकीकत है कि दादरी नगर सहित पूरे हरियाणा में अनेक जगहों पर किसानों के मुआवजें अधूरे पड़े है, जल भराव का कोई स्थायी समाधान या नीति नहीं बनी हैं।

अभय चौटाला ने प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता से आहवान किया कि इनेलो का कुनबा अधिक से अधिक मजबूत करने के लिए प्रत्येक बूथ स्तर तक कमर कस कर मैदान में उतर जाए। उन्हें बताए कि केवल इनेलो उनके हकों के लिए लड़ रही है और लड़ती रहेगी, कार्यकर्ता संगठन व पार्टी को पूरी मजबूती दे।

मंच के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने भी सभी से आहवान किया कि आज प्रदेश में हर एक नागरिक तक पहुुंच कर हमें उसे सिखाना है कि इनेलो के साथ मिलकर अन्याय के खिलाफ खड़े हो जाएं, अगर हम आज नहीं लड़े तो आने वाली नस्लें हमें माफ नहीं करेगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, राष्ट्रीय सचिव नरेन्द्र प्रजापत, राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद लुहान, पूर्व मंत्री रामकुमार सैनी, पूर्व सांसद कैप्टन इंद्र सिंह, महिला प्रधान सुनैना चौटाला, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सतीश जैन, पूर्व मंत्री श्याम राणा, जिलाध्यक्ष विजय पंचगांवा, पूर्व विधायक रणबीर मंदौला, पूर्व विधायक रामफल कुंडू, पूर्व विधायक ओमप्रकाश गोरा, पूर्व विधायक बलवंत मायना, राजेश गोदारा, अजीत लितानी, जयभगवान जाखड, सत्यवान शास्त्री, राहुल मराठा, सुरजीत सिंह संधू, दरियाव सिंह, राज सिंह गागडवास, कांता श्योराण और बबलू श्योराण आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo