पौष्टिक भोजन में शामिल करें मशरुम उत्पाद: डॉ. अनूप कुमार
संगरिया-गांव बोलावाली में अनुसूचित जाति उप योजनान्तर्गत मशरूम उत्पादन पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एंव विभागाध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार ने प्रक्षेत्र दिवस में उपस्थित किसान व कृषक महिलाओं को मशरूम की महत्ता बताते हुए मशरूम का उपयोग कर देश में कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए कहां और कृषि अपशिष्टों का सदुपयोग कर आयोपार्जन के उपाय बताये। केन्द्र के पौध संरक्षण वैज्ञानिक डॉ. उमेश कुमार ने किसानों को मशरूम की विभिन्न प्रजातियों ढ़िगरी, दूधिया, बटन व शिटाके मशरूम के बारे में अवगत करवाते हुए इसकी पौष्टिक गुणवत्ता के बारे में बताया। गृह वैज्ञानिक डॉ. संतोष झाझड़िया ने कृषक महिलाओं को केन्द्र द्वारा महिलाओं के लिए संचालित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए महिलाओं को मशरूम के विभिन्न व्यंजन बनाने की विधियों को समझाया। केन्द्र के वरिष्ठ अनुंसधान सहायक डॉ. नरेश यादव ने मशरूम उत्पादन के बारे में जानकारी देते हुए मशरूम को कम क्षेत्रफल में अधिक उत्पादन देने वाली खेती बताया। प्रक्षेत्र दिवस में गाँव के 50 किसान व कृषक महिलाओं ने भाग लिया।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें