संगरिया- कृषि विज्ञान केन्द्र, ग्रामोत्थान विद्यापीठ, के तत्वाधान एमएफ एण्ड डीएएच योजनान्तर्गत तीन दिवसीय बकरी पालन में बीमारी प्रबन्धन पर प्रशिक्षण का आयेजन गांव रोड़ावाली में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में 49 बकरी पालकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के प्रारम्भ में केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. अनूप कुमार ने केन्द्र पर चल रही गतिविधियों की जानकारी दी। गांव रोड़ावाली में बकरी पालक के समूह के प्रधान रमजान खां ने इस प्रशिक्षण की आवश्यकता जताई ताकि गांव के बकरी पालक वैज्ञानिक तरीके से बकरी पालन कर सके। इस समूह के लोग अपना व्यापार आॅनलाईन मोड पर कर रहे हैं तथा बकरी पालन युवाओं की पहली पसंद बताया। केन्द्र के पशु विशेषज्ञ डाॅ. मुकेश कुमार ने सभी बकरी पालकों को बकरीयों के रहन सहन, उनके प्रजनन व आर्थिकी तथा बकरियों में लगने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें