जन संदेश न्यूज नेटवर्क
नप कर्मचारी की गंदी हरकत महिला कर्मी ने जड़े थप्पड
जींद: जींद में नगर परिषद कर्मचारी को कथित तौर पर एक महिला कर्मी से गंदी हरकत करना महंगा पड़ गया। गुस्साई महिला ने उसे थप्पड़ जड़ दिए। बताया जा रहा है कि आरोपी कर्मचारी ने नगर परिषद में सम्पति पहचान-पत्र की गलतियों को ठीक करने के लिए सर्वेक्षण एजेंसी के लिए काम करने वाली महिला कर्मचारी के समक्ष कथित तौर पर गलत मांग रखी थी। सूत्रों के अनुसार नगर परिषद कर्मचारी ने जब मांग रखी तो महिला ने उस समय तो कुछ नहीं कहा लेकिन उसके बाद वह पति के साथ नगर परिषद कार्यालय पहुंचीं और आरोपी कर्मचारी के केबिन में जाकर थप्पड़ जड़ दिए। हालांकि बाद में आरोपी कर्मचारी ने महिला से माफी मांग ली है। इसके बाद मामले को रफा-दफा कर दिया गया। नप के एक अधिकारी राजेंद्र प्रसाद के अनुसार, मामला उनके संज्ञान में आ चुका है और उचित कार्रवाई भी करेंगे।
चोरी का असफल प्रयास, चोर लिख गया, फिर कोशिश करूंगा
जींद: जुलाना दुर्गा मंदिर वाली गली में स्थित पीएनबी की दीवार में सेंध लगाकर चोर स्ट्रॉन्ग रूम की दीवार तक पहुंच गए। हालांकि उनका प्रयास सफल नहीं हो सका। इससे निराश हुए बिना चोरोंं ने एक तरह से बैंक प्रबंधन को चुनौती देते हुए स्ट्रॉन्ग रूम की दीवार पर टूटी-फूटी अंग्रेजी में लिख दिया- वादा रहा, फिर कोशिश करूंगा। चोरी के असफल प्रयास की घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जुलाना थाना पुलिस ने बैंक प्रबंधन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें