जन संदेश न्यूज नेटवर्क
जींद: पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष विजेन्द्र धारीवाल के निर्देशानुसार जिलाभर के कर्मचारियों ने लघुसचिवालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मार्च 2022 में शुरू हुए बजट सत्र में प्रदेश के कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर भी ज्ञापन सौंपा। इससे पहले जिला प्रधान सुरेंद्र मान की अध्यक्षता में हजारों की संख्या में कर्मचारी लघु सचिवालय के धरना स्थल पर एकत्रित हुए। यहां मंच का संचालन विजय पाल ढुल और राजेश खर्ब ने संयुक्त रूप से किया। समिति के राज्य वरिष्ठ उप प्रधान अनूप लाठर ने कहा कि एनपीएस से सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों की पेंशन बुढ़ापा पेंशन से भी कम बन रही है। कर्मचारी नेता जोगेंद्र लोहान व राजबाला कौशिक ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने चुनाव से पहले वादा किया था कि उनकी सरकार बनते ही पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें