इनेलो प्रत्याशी कुरड़ाराम नंबरदार ने शुक्रवार को लोगों से चश्मे के निशान पर वोट डालने की अपील की। गांव के सभी लोगों ने तन, मन से नंबरदार को वोट और स्पोर्ट करने का आश्वासन दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कुलदीप एक व्यापारी आदमी है और अपने स्वार्थ के लिए पार्टियां बदलता रहता है। अबकी बार भी बिश्रोई भाजपा में इसलिए शामिल हुआ है ताकि जो काला धन इसने कमा रखा है उसे बचा सके। आदमपुर की जनता से कुलदीप बिश्रोई का कोई लेना देना नहीं है। आप लोगों ने कुलदीप को इतनी बार विधायक बनाया लेकिन आज भी आदमपुर की दुर्दशा सबके सामने है। सडक़ें टूटी पड़ी हैं, जगह-जगह पानी खड़ा है, बिजाई का समय है लेकिन खाद नहीं मिल रही, स्कूलों में अध्यापकों की कमी है और छोटी-छोटी बच्चियां अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठी हैं लेकिन भाजपा सरकार को इसकी कोई सुध नहीं है।
बालसमंद में किसानों ने सिंचाई और पीने के पानी के लिए महीनों आंदोलन किया लेकिन न तो बिश्रोई ने आकर कभी समर्थन दिया और न ही कांग्रेस के बाहरी उम्मीदवार जय प्रकाश एक दिन भी समर्थन देने पहुंचे लेकिन अब उपचुनाव में वोट मांगने दर-दर भटक रहे हैं। जय प्रकाश ने पहले भी आदमपुर से चुनाव लड़ा था और आदमपुर के लोगों के पैसे खा कर भाग गया था उसके बाद अब 13 साल बाद फिर से आदमपुर के लोगों को ठगने के लिए आया है जबकि इसका आदमपुर हलके से कोई नाता ही नहीं है। नंबरदार ने लोगों से कहा कि वो उनके बीच के हैं और उनके सुख-दुख के साथी हैं और इस उप-चुनाव में जीतने के बाद पूरे आदमपुर के लोग विधायक बनेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें