तीन शादियां करने के बाद भी वीरान रही नीलिमा अजीम की जिंदगी


नीलिमा अजीम ने पंकज कपूर के साथ पहली शादी रचाई थी। पंकज और नीलिमा की मुलाकात उन दिनों हुई थी जब अभिनेता थिएटर किया करते थे और नीलिमा डांस की दुनिया में अपना नाम बनाना चाहती थीं। नीलिमा एक बेहतरीन कथक डांसर थीं। पहली मुलाकात में ही पंकज कपूर और नीलिमा अच्छे दोस्त बन गए थे और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद जल्द ही दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। दोनों ने साल 1975 में शादी रचाई थी और उस वक्त पंकज कपूर 21 साल के थे और नीलिमा महज 16 साल की थीं। नीलिमा ने शादी के बाद साल 1981 में बेटे शाहिद कपूर को जन्म दिया था। इसी के बाद से दोनों के बीच मनमुटाव शुरू हो गया था। दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा इतना बढ़ गया कि कुछ समय बाद दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया। पंकज कपूर ने अपनी पहली पत्नी नीलिमा से साल 1984 में तलाक ले लिया था। दोनों की शादी नौ साल ही चल पाई थी। 

नीलिमा अजीम, राजेश खट्टर

पंकज कपूर से अलग होने के बाद नीलिमा का दिल टीवी एक्टर और मिमिक्री आर्टिस्ट राजेश खट्टर के लिए धडक़ा था। दोनों ने साल 1990 में शादी रचाई थी। ईशान खट्टर दोनों बेटा है। पंकज कपूर से पहली शादी टूटने के बाद नीलिमा की यह शादी भी ज्यादा लंबी नहीं चली और साल 2001 में राजेश खट्टर और वह अलग हो गए। राजेश खट्टर से शादी टूटने के बारे में नीलिमा ने बात करते हुए कहा था, शायद हमारी दूसरी शादी टिक सकती थी अगर कुछ चीजें नहीं होतीं। लेकिन उन बातों को इग्नोर करना शायद गलत होता और वह नामुमकिन भी था। मुझे लगता है कि यह शादी बच सकती थी अगर इस पर और ज्यादा कंट्रोल, ज्यादा लॉजिक और सेंस होता लेकिन यह खत्म हो गया।

तीसरी बार भी नहीं बस पाया घर 

पंकज कपूर और राजेश खट्टर से अलग होने के बाद नीलिमा ने साल 2004 में रजा अली खान से शादी की थी। दोनों का रिश्ता महज पांच साल के अंदर खत्म हो गया था। नीलिमा और रजा अली खान ने साल 2009 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo